Hindi Panchang 13 July 2022 Budhwar: वैदिक पंचांग अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। पूर्णिमा आज रात 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा। आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। साथ ही आज व्यास जंयती भी है।

13 जुलाई 2022, दिन-बुधवार , आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। चंद्रमा धनु राशि में और भगवान सूर्य मिथुन राश‍ि में व‍िराजमान हैं। व‍िजय मुहूर्त का समय होगा दोपहर 14.45 से 15.40 बजे तक। इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं। राहुकाल का समय होगा 12.27 से 14.10 बजे तक। राहुकाल में माना जाता है क‍ि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाह‍िए। द‍िशा शूल रहेगा उत्तर। इसल‍िए उत्तर द‍िशा की यात्रा करने से बचें।

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय:

सूर्योदय – 05:31:46 AM

सूर्यास्त – 19:21:30 PM

चन्द्रोदय – 19:20:00

चन्द्रास्त – है नहीं

Aaj ki Tithi 13 July 2022 (आज 13 जुलाई की तिथि):

तिथि त्रयोदशी – पूर्णिमा – 24:08:29 तक

नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा – 23:19:04 तक

करण: विष्टि – 14:05:32 तक, बव – 24:08:29 तक

पक्ष: शुक्ल

वार: बुधवार

मास पूर्णिमांत: आषाढ़

मास अमांत: आषाढ़

आज का अशुभ मुहूर्त:

दुष्टमुहूर्त: 11:58:59 से 12:54:16 तक

कुलिक: 11:59:58 से 12:54:18 तक

कंटक: 17:30:53 से 18:26:11 तक

राहु काल: 12:27:38 से 14:10:21 तक

कालवेला / अर्द्धयाम: 06:28:04 से 07:22:23 तक

यमघण्ट: 08:18:42 से 09:13:01 तक

यमगण्ड: 07:16:29 से 08:59:12 तक

गुलिक काल: 10:42:55 से 12:26:38 तक

Aaj ka Shubh Muhurat Samay 13 July 2022 (आज 13 जुलाई शुभ मुहूर्त का समय):

शुभ मुहूर्त/अशुभ मुहूर्त 13 जुलाई 2022 Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक और मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुल मिलाकर 30 मुहूर्त होते हैं जिसमें से 15 शुभ मुहूर्त और 15 अशुभ मुहूर्त माने जाते हैं।

अभिजीत मुहूर्त :  है नहीं

विजय मुहूर्त: 14:45:00 से 15:40:00 तक

जानिए गुरु  पूर्णिमा शुभ मुहूर्त:
वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को सुबह लगभग 4 बजे शुरू होकर अगले दिन गुरुवार, 14 जुलाई को देर रात 12 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगी। वहीं इन्द्र योग 13 जुलाई को दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा।

दिशाशूल: वैदिक पंचांग के मुताबिक बुधवार को उत्तर दिशा में यात्रा करना अनुकूल नहीं माना गया है। फिर भी अगर मजबूरी में यात्रा करनी पड़ जाए तो धनिया या तिल खाकर यात्रा करें। जिससे दोष का परिहार हो सके और यात्रा में कोई व्यवधान न आए।

आज का विशेष उपाय: आज का दिन बुधवार भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इसलिए आज गणेश जी को 4 बेसन से लड्डुओं का भोग लगाएं। साथ ही पक्षियों को साबित हरी मूंग की दाल खिलाएं । ऐसा करने से आपको गणेश की कृपा प्राप्त होगी।