09 जुलाई 2022 Panchang in Hindi: Aaj Ka Panchang 09 July 2022: ज्योतिष में पंचांग का बहुत महत्व है। पंचांग ज्योतिष के पांच भागों का योग है। जिसमें तिथि, वार, कर्ण, योग और नक्षत्र का उल्लेख है। इसकी मदद से हम दिन की हर बेला के शुभ और अशुभ समय का पता लगाते हैं। इसके आधार पर वे अपने विशेष कर्मों का संकेत देते हैं।
आज 09 जुलाई 2022 शनिवार (saturday) का दिन है। आषाढ़ मास ( Ashadh Month) की शुक्ल पक्ष दशमी 04:39 PM तक उसके बाद एकादशी है। सूर्य मिथुन राशि पर योग-साध्य, करण-गर और वणिज आषाढ़ मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। 9 जुलाई 2022, दिन शनिवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसे आशा दशमी कहते हैं। इस दिन सूर्योदय स्वाती नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.25 तक रहेगा, इसके बाद विशाखा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। देखिए आज का पंचांग…
Aaj Ka Panchang 09 July 2022 (आज 09 जुलाई का पंचांग)
शक संवत् 1944
विक्रम संवत् 2079
माह-अमान्ता आषाढ़
माह-पुर्निमान्ता आषाढ़
तिथि शुक्ल दशमी
नक्षत्र स्वाति
करण गर
पक्ष शुक्ल पक्ष
योग साध्य 04:02:47 AM, 10 जुलाई दिन शनिवार तक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय 05:29:17 AM
सूर्यास्त 07:22:36 PM
चंद्र उदय 02:44:21 PM
चन्द्रास्त 01:08:27 AM
Aaj ka Shubh Muhurat Samay 09 July 2022 (आज 09 जुलाई शुभ मुहूर्त का समय):
शुभ मुहूर्त/अशुभ मुहूर्त 09 July 2022 Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक और मांगलिक कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है। ज्योतिष के अनुसार कुल मिलाकर 80 मुहूर्त होते हैं जिसमें से 15 शुभ मुहूर्त और 15 अशुभ मुहूर्त माने जाते हैं जोकि सुबह 6:00 बजे से शुरू हो जाते हैं औऱ शुभ मुहूर्त में श्वेत, मित्र, सारभट, सावित्र, वैराज, विश्वावसु, अभिजीत, रोहिण, बल, विजय, नैरऋत, वरुण सौम्य और भग यह आते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 9 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से अगले दिन 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल शाम को 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।
Aaj ka Ashubh Muhurat Samay 09 July 2022 (आज 09 जुलाई अशुभ मुहूर्त का समय) :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट से तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 8 मिनट से 11 बजकर 3 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 36 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
दिशाशूल: दिशाशूल का अर्थ है संबंधित दिशा में बाधा और कष्ट प्राप्त होना। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
आज का विशेष उपाय: शनिवार की रात में रक्त चन्दन से अनार की कलम से ‘ॐ ह्वीं’ को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है। शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिडिया को दाने डालने से जीवन की रुकावटें दूर होती है। शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।