लड़की- तुम पैदल क्यों आ रहे हो, AUTO से आना चाहिए था न…
लड़का- तुमने ही कहा था धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना…
***
प्रेमी- क्या तुम जानती हो कि… संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी भी गर्म हो सकता है।
प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं। जब तुम्हारा गाना सुनकर मेरा खून खौल सकता है, तो पानी क्यों नहीं।
***
अध्यापक छात्र से- बताओ तुम इतिहास में सबसे ज्यादा नफरत किस पुरुष से करते हो?
छात्र- राजा राम मोहन राय से।
अध्यापक- क्यों?
छात्र- उसी ने बाल विवाह बंद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते।
***
अध्यापक- अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्ल फ्रेंड दोनों डूब रहे हों तो तुम किसे बचाओगे?
छात्र- डूब जाने दो दोनों को… आखिर दोनों एक साथ क्या कर रहे थे।
***
पत्नी- जान, क्या मैं तुम्हारे सपनों में आती हूं?
पति- बिलकुल नहीं।
पत्नी- क्यों?
पति- मैं हनुमान चालीसा पढ़कर सोता हूं।