कल यानि 21 जून को दुनियाभर में तीसरा इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाने वाला है। दुनियाभर में जोरों-शोरों से योग दिवस की तैयारियां चली हैं। योग दिवस से पहले आयुष मंत्रालय ने अपने वेबसाइट पर ‘कॉमन योगा प्रोटोकॉल 2017’ नाम की बुकलेट जारी की है। मंत्रालय द्वारा जारी की गई बुकलेट में योग से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गई हैं। इस बुकलेट को हिंदी और अंग्रेजी भाषा में अपलोड़ किया गया है। बुकलेट को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

बुकलेट में योग के बारे में जानकारी दी गई है। ये बुकलेट आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बुकलेट में दी गई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां-

बताया गया है कि योग अभ्यास खाली पेट अथवा अल्पाहार लेकर करना सेहत के लिए अच्छा रहता है। योगाभ्यास करने के लिए चटाई,दरी अथवा मैट का प्रयोग करना चाहिए।
थकावट, बीमारी और तनाव की स्थिति में योग नहीं करना चाहिए। यदि शरीर में कोई पुरानी बीमारी या रोग है तो योग नहीं करना चाहिए।
योग करने के बाद 20 से 30 मिनट तक स्नान नहीं करना चाहिए। योग से पहले 20 से 30 मिनट बाद आहार ग्रहण करना चाहिए, उससे पहले नहीं।
आसन धीरे-धीरे करना चाहिए, ये शरीर के लिए लाभदायक होता है।

इसके अलावा बुकलेट में कई योग के बारे में कई जानकारियां दी गई हैं। बुकलेट में योग करने की विधियों के बारे में बताया है। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिणोणासन को खड़े होकर किया जाता है। वहीं भद्रासन, वीरासन, उष्ट्रासन, शशकासन वक्रासन को बैठ कर किया जाता है। बुकलेट में कपालभाति, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प और शांति पाठ के बारे में विस्तार से बताया गया है।