घर की रसोई में पाई जाने वाली हल्दी हमारे शरीर के लिए बेहद गुणकारी होती है। एक शोध के मुताबिक हल्दी अन्य मसालों की तुलना में अधिक फायदेंमंद होती है। हल्दी के बारें में डॉक्टरों ने कई फायदे बताए हैं। जानकार कहते हैं कि जिस प्रकार से नमक हमारे शरीर के लिए जरुरी होता है उसी प्रकार से हल्दी का सेवन भी हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है। चोट लग जाने के बाद हल्दी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसकी मुख्य वजह है ये शरीर से संक्रमणों को खत्म करता है और कई बीमारियों से बचाती है।

डॉक्टर कहते हैं कि हल्दी हमारे शरीर का खून साफ करने का काम करती है। हल्दी को दूध में मिलाकर भी पीया जा सकता है। हल्दी के बहुत सारे फायदों के बाद भी डॉक्टर कहते हैं कि हल्दी में कुछ तत्व ऐसे भी होते हैं जिन्हें हमारा शरीर गृहण नहीं कर पाता और शरीर को हल्दी का पूरा लाभ नहीं मिल पाता।

एक शोध में ये सामने आया कि हल्दी में एक पीले रंग का कर्कमिन नाम का तत्व होता है जिसे हमारा शरीर कई बार गृहण नहीं कर पाता है। जब कर्कमिन नाम का तत्व हमारे शरीर में जाता है तभी शरीर को इसका फायदा मिलता है। अर्थात हल्दी को खाने के बाद भी कर्कमिन नाम का पदार्थ हमारे शरीर में नहीं पहुंचता और शरीर को इस पदार्थ का फायदा नहीं मिल पाता।

अगर यह तत्व हमारे शरीर में पहुंच जाता है तो इसके करीब 600 से ज्यादा फायदे शरीर को मिलते हैं। अगर ये शरीर में नही पहुंचता है तो शरीर को ये फायदें नहीं मिल पाते। आज हम आपके लिए लाएं हैं खासतौर से वो तरीके जिनको इस्तेमाल में लेने के बाद कर्कमिन आपके शरीर में कर्कमिन नाम का पदार्थ जरुर प्रवेश कर जाएगा और आपके शरीर को 600 से ज्यादा फायदे मिल सकेंगे।

जब भी आप हल्दी को पकाने लगें तो उसमें काकी मिर्च डाल लें। काली मिर्च को एक गुणकारी मसाला माना जाता है। इसके हल्दी में डालने के बाद ये शरीर में सभी गुणकारी तत्वों को गृहण करने में सहायक होगा। कई लोग कहते हैं कि ज्यादा हल्दी खाना भी गुणकारी होता है लेकिन कुछ ही देर में उसका असर खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर आप इसमें थोड़ी हल्दी डालते हैं तो इसका असर 2000 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

इसके अलावा हल्दी में फैट मिलाना भी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अगर आप हल्दी में नारियल, घी आदि मिलाते हैं तो भी हल्दी के सारे उपयोगी पदार्थ शरीर में चले जाते हैं। इन पदार्थों के हल्दी में मिलाने से कर्कमिन सीधा हमारे शरीर के ब्लड स्ट्रीम में जाकर मिल जाता है।

हल्दी को पकाना शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है। अगर आप हल्दी को पकाकर इसका सेवन करते हैं तो ये शरीर में एब्जॉर्ब कर लेती है और शरीर को इसका फायदा मिलता है।