बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक आम इंसान से लेकर सरकारें तक प्रयास में लगी हुई हैं। इस पर बड़े बड़े दावे भी किए जाते हैं। हालांकि स्थिति जस की तस ही नजर आती है। भारत के कई प्रदेशों में कुपोषण पर हालात पहले जैसे ही हैं। इन पर की बार आवाजें भी उठीं। यह मुद्दा तो विदेशों तक छाया रहा। अब इसी पर एक खास रिपोर्ट सामने आई है। इसमें बताया गया है कि अगर तीन सस्ती चीजें ही आसानी से मिल जाएं तो कुपोषण को तेजी से खत्म किया जा सकता है।
बीते दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी। यह रिपोर्ट बीबीसी में छपी थी। इसी में उन तीन चीजों के बारे में बताया गया, जिनकी बदौलत कुपोषित बच्चों में सुधार लाकर दुनिया से कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक शोध किया था, जिसके हवाले से बीबीसी ने लिखा कि, सोया, मूंगफली, चने और केले से कुपोषण को खत्म किया जा सकता है। यह शोध साइंस जर्नल में छपा था।
[bc_video video_id=”5853311253001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
इसी रिपोर्ट के हवाले से बीबीसी ने लिखा कि, चने, केले और मूंगफली को मिलाकर बनाए गए खाने से उन जीवाणुओं की हालत बेहतर होगी जो आंतों में रहते हैं। इन्हीं जीवाणुओं की वजह से ही बच्चों की ग्रोथ तेज होती है। भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में भी कुपोषण का शिकार बच्चों पर किए गए शोध से सामने आया कि, आंतों मे रहने वाले अच्छे जीवाणुओं की सेहत में अगर सुधार होता है तो बच्चे भी तेजी से ग्रोथ पकड़ता है।
इस शोध के मुख्य शोधकर्ता जेफरी गॉर्डन के मुताबिक, पिड़ित बच्चों के विकास में पाचन नली में अच्छे बैक्टीरिया की कमी सबसे बड़ी बाधा है। शोध में पाया गया कि, इन बच्चों के डेवलपमेंट में केले, मूंगफली, सोया और चने महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इनको मिलाकर बनाए गए आहार को खाने से बच्चों के शरीर में रहने वाले उन जीवाणुओं की सेहत और संख्या बढ़ेगी, जो बच्चों की हड्डियां, रोग प्रतिरोधक क्षमता और दिमाग बढ़ाते हैं।
