कहते हैं कि आखें हैं तो सब कुछ है। आखें नहीं तो दुनिया भी नहीं। यह कहावत एक दम सही है। आखों के बिना हम अपनी जिंदगी अपनी दुनिया सोच भी नहीं सकते। हम सबकी जिंदगी आंखों से ही रौशन है। लेकिन सबसे ज्यादा लापरवाही हम इन्हीं के साथ करते हैं। हमने पिछली बार कब आंखों का चेकअप कराया था, शायद ही किसी को याद हो। हम तो आखों के लिए कुछ खास करते ही नहीं। खाने के नाम पर केवल खानापूर्ति कर देते हैं।
हालांकि, हम सब हेल्दी फूड्स को अपने रूटीन में शामिल कर आंखों की समस्याओं के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए आज हम आपको 5 सबसे अच्छे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी आंखों को बुढ़ापे तक जवां रख सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स और नट्स
ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। नट्स में हाई लेवल विटामिन ई पाया जाता है। यह बढ़ती उम्र के बावजूद आंखों के समस्याओं को दूर रखता है।
बीज
चिया बीज
अलसी का बीज
भांग के बीज
मछली
मछली को आंखों की समस्याओं में सबसे बढ़िया दवा माना जाता है। यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड भारी मात्रा में पाया जाता है। टूना, सैल्मन, ट्राउट, छोटी समुद्री मछली, सार्डिन, हिलसा मछली में जबरदस्त ओमेगा 3 होता है।
विटामिन सी वाले फल
सरल भाषा में कहा जाए तो खट्टे फल। ऐसे फल विटामिन सी से भरे होते हैं। विटामिन सी एंटीऑक्सिडेंट है। यह बढ़ती उम्र में भी आंखों को हेल्दी रखता है। इनमें खास तौर पर संतरा, चकोतरा शामिल हैं।
गाजर
गाजर में गाजर विटामिन ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बीटा कैरोटीन के कारण ही गाजर का रंग नारंगी होता है। गाजर का सेवन उनके लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें दूर की चीज देखने में दिक्कत होती है।

