थायराइड एक गंभीर समस्या है। यह गले में नीचे की ओर होता है। थायराइड एक तरह की ग्रंथि होती है जो आपके शरीर के मेटाबॉल्जिम को नियंत्रण करती है। अगर मेटाबॉलिज्म नियंत्रित नहीं रहता है तो शरीर में ताकत नहीं रहती और सुस्ती बढ़ने लगती है। महिलाओं में यह रोग ज्यादा होता है। कई बार हमारे शरीर में ऐसे लक्षण आते हैं, जिनकी हम पहचान नहीं कर पाते और हो सकता है कि वो थायराइड हो, अगर इन लक्षणों की सही समय पर पहचान कर ली जाए तो इसका इलाज संभव है। इसके लिए लोग जीवन भर दवाई खाते हैं फिर भी इस बीमारी को नहीं ठीक कर पाते तो आपके लिए यहां कुछ घरेलू उपाय हैं, जिनसे आप थायराइड से छुटकारा पा सकते हैं।
थायराइड के लक्षण-
– आवाज भारी होना
– गर्दन के निचले भाग में सूजन का होना और दर्द की समस्या होना
– बोलने या हर छोटे काम करने के बाद भी सांस फूलना
– नींद ज्यादा आना
– स्किन की समस्या
– डिप्रेशन
– अधिक ठंड लगना
थायराइड के घरेलू उपाय-
नारियल तेल और दूध- थायराइड को सही करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट एक ग्लास दूध में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर सेवन करें।
अखरोट और बादाम- थायराइड के कारण गले में होने वाली सूजन से बादाम और अखरोट से आराम मिलता है। अखरोट और बादाम थायराइड के हॉरमोंस को बनने से रोकता है।
नारियल का तेल- खाना बनाने में नारियल का तेल प्रयोग करें। नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड होता है जो थायराइड के खतरे को टालता है।
हरी-पत्तेदार सब्जियां- थायराइड में आयरन मददगार होता है। अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
लौकी का जूस- रोज सुबह खाली पेट एक ग्लास लौकी का जूस पीना चाहिए। यह थायराइड को ठीक करने में मदद करता है।
सोया ना खाएं- थायराइड में सोयाबीन और समस्या खड़ी कर देता है इसलिए सोया फूड और ऑयल का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही फूलगोभी और ब्रॉकली को खाने से भी बचना चाहिए।