एक नए अध्ययन के मुताबिक भारत में पिछले साल एचआईवी के करीब 1.96 लाख नए मामले सामने आए जबकि विश्व में करीब 25 लाख लोग वर्ष 2015 में इस बीमारी से संक्रमित हो गए। लांसेट एचआईवी जर्नल में प्रकाशित अध्ययन न्यू ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2015 (जीबीडी 2015) में पाया गया है कि हमारे देश में करीब 28.81 लाख लोग एचआईवी संक्रमित हैं।

इस अध्ययन के मुताबिक दुनियाभर में नए एचआईवी संक्रमणों में गिरावट की गति धीमी हो गए है। वर्ष 2005-2015 के दौरान प्रतिवर्ष महज 0.7 फीसदी गिरावट आई जबकि 1997-2005 के दौरान प्रतिवर्ष यह गिरावट 2.7 फीसदी थी। इस अध्ययन के अनुसार एचआईवी संक्रमित लोगों की संख्या वर्ष 2000 के 279.6 लाख से बढ़कर 2015 में 388 लाख हो गई। वैसे एचआईवी/एड्स से मरने वालों की संख्या घट रही है। वर्ष 2005 में 18 लाख लोग इस बीमारी से मर गए थे, पिछले साल ऐसे लोगों की संख्या 12 लाख थी।