हर दिन महज 15 मिनट के व्यायाम से बुजुर्गो में मौत का खतरा कम हो सकता है। फ्रांस के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल आॅफ सेंट एटिनी के डेविड ने बताया, ‘उम्र व्यायाम नहीं करने का कोई बहाना नहीं है। यह पहले से प्रमाणित है कि नियमित शारीरिक गतिविधि का किसी भी चिकित्सकीय उपचार से बेहतर परिणाम देखने को मिलता है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रति सप्ताह बुजुर्गों को 150 मिनट मध्यम या 75 मिनट कड़े व्यायाम करने के लिए कहा जाता है लेकिन 50 प्रतिशत से भी कम लोग ऐसा करते हैं।’

अनुसंधानकर्ताओं ने दो आंकड़ों का अध्ययन किया। एक आंकड़ा फ्रांस का था जिसमें 2001 में 65 वर्ष के 1,011 लोगों से जुड़ी जानकारियों थीं। उसके बाद का आंकड़ा 12 वर्ष बाद का था। इसमें 60 वर्ष के 122,417 लोगों से जुड़ी जानकारियों का विश्लेषण किया गया।

शारीरिक गतिविधि को मेटाबॉलिक एक्यूवैलेंट आॅफ टॉस्क (एमईटी) मिनट्स प्रति सप्ताह के अनुपात में मापा गया। इसमें देखा जाता है कि प्रति मिनट शारीरिक गतिविधि में कितनी ऊर्जा या कैलोरी खर्च हुई। इस अध्ययन में यह बात निकल कर सामने आई कि प्रतिदिन करीब 15 मिनट का व्यायाम अधिक उम्र में बहुत लाभदायक हो सकता है और इससे मौत के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।