जिन लोगों का उम्र से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं, उन्हें हृदय रोग का खतरा हो सकता है। एक नए शोध में यह चेतावनी दी गई है। मिस्र के काहिरा विश्वविद्यालय के कार्डियोलॉजिस्ट ईरीनी सैमुअल ने बताया, “हमारे शोध के निष्कर्षो से पता चलता है कि वास्तविक उम्र कम होने के बावजूद बालों में सफेदी व्यक्ति की जैविक उम्र को बयां करती है और यह हृदय रोग की चेतावनी का संकेत हो सकता है।”

एथेरोस्केलेरोसिस का निर्माण धमनियों के अंदर की वसा सामग्री से होती है और बालों में सफेदी दोनों में कई समानताएं। दोनों का कारण बिगड़ा हुआ डीएनए, ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन, हार्मोन में बदलाव और कार्यात्मक कोशिकाओं की तन्यता है। सैमुअल कहते हैं, “एथेरोस्केलेरोसिस और बालों की सफेदी एक जैसी जैविक प्रक्रियाओं से होती है और उम्र बढ़ने के साथ ही दोनों में बढ़ोतरी होती है।”

यह शोध स्पेन के मालागा में 6 से 8 अप्रैल तक यूरोपीयन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी (ईएपीसी) की सालाना कांग्रेस यूरोप्रिवेंट 2017 में प्रस्तुत किया गया।

ये चीजें खाकर रखें अपने दिल का ख्याल

सैलमन- अमूमन सभी तरह की मछली या फिर सी फूड में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। वहीं एक्सपर्ट्स का मानना है कुछ मछलियां ऐसी भी होती हैं जो गर्मी में काफी फायदेमंद होती है। सैलमन मछली भी उन्हीं में से एक है। इस मछली को खाने से अपके शरीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा में इजाफा होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल को अचानक होने वाले कार्डियेक अरेस्ट से बचाता है। इसके अलावा ब्लड क्लॉट बनने से भी शरीर की इफाजत करता है।

एवोकाडो- एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फल शरीर को गर्मियों में ठंडा रखने में मदद करता है और दिल को भी स्वस्थ रखता है। गर्मियों में इसके इस्तेमाल का तरीका अलग होता है। एवोकाडो को मैश करके उसमें 1/4 कप पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद उस पेस्ट का इस्तेमाल आप ब्रेड या सलाद में कर सकते हैं। ब्रेड पर मक्खन या जैम से ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है यह एवोकाडो पेस्ट और यह आपके दिल को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।