दस्त होने की वजह वायरल इन्फेक्शन, फूड पोइसनिंग, या किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। यह पाचन क्रिया के बिगड़ने के कारण होता है, साथ ही यह डिहाइड्रेशन और शरीर में कमजोरी कर देता है। अगर आपको 2 से 3 दिन के बाद भी दस्त ठीक नहीं होते हैं तो आपको डॉक्टर से परामर्श जरुर लेना चाहिए। दस्त ऐसी समस्या है जिसमे सामान्य से अधिक बार मल आए। इसमें बहुत जल्दी-जल्दी खाना पचने लगता है। जल्दी के साथ ढीला मॉल, पेट में दर्द, हल्का बुखार, कमजोरी हो सकती है। अधिक बार लूज मोशन के लिए जाने से खुजली, सूजन और दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। आज हम आपकी लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आये हैं जिन्हें अपनाकर आप दस्त जैसी समस्या को ठीक कर सकते हैं।

दही- दस्त को रोकने के लिए दही एक बेहतर स्रोत है। इसमें जो बैक्टीरिया मौजूद होता है वो पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बनाए रखता है। आपकी पाचन शक्ति को भी मौजूद बनाता है।

सेब का सिरका- यह एक नेचुरल एंटीबायोटिक है जो पेट में मौजूद डायरिया के बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। एक चम्मच सेब के सिरके को गर्म पानी में मिलाएं उसके साथ थोडा शहद मिलाएं और इसका दिन में 2 से 3 बार सेवन करें।

अदरक- आयुर्वेद के अनुसार दस्त को ठीक करने के लिए अदरक एक बेहतरीन उपाय है। यह पेट की मासपेशियों को ठीक करने और दस्त रोकने का बेहतरीन उपाय है। इसके लिए सूखी हुई अदरक को पीस कर आधे कप पानी में मिलाकर पानी को उबाल लेना चाहिए। इसके बाद उसे 5 से 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। इसे दिन में 2 से 3 बार पीना चाहिए।

हल्दी- हल्दी एक ऐसा एंटीबायोटिक है जो बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक कर देता है। इसके लिए आधा चम्मच हल्दी एक ग्लास गर्म पानी में मिलाएं। अच्छे से मिक्स करके इसे दिन में 2 से 3 बार पीएं।

दालचीनी- यह आपके पेट में खतरनाक बैक्टीरिया को खत्म कर देते हैं जिससे दस्त रुक जाते हैं। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी के पाउडर को आधे चम्मच अदरक के पाउडर के साथ गर्म पानी में डालें। इसे शहद के साथ भी लिया जा सकता है।

लगातार पानी पीते रहें- दस्त के समय आपकी बॉडी डिहाइड्रेट हो सकती है जो आपके लिए और समस्या खड़ी कर सकती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी के साथ ओआरएस का घोल मिला कर पिएं। इसके उपलब्ध नहीं होने पर नमक, नींबू और चीनी का घोल बना कर भी लेते रह सकते हैं।