इन दिनों डेंगू, चिकनगुनिया आतंक बढ़ रहा है, कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और इसके पीछे वजह है मच्छर। मच्छरों की वजह से कई रोग हो रहे हैं। आप मच्छरों से बचाव के लिए कई उपाय भी करते होंगे, जो कम असरदार है और आपके शरीर के लिए भी नुकसानदायक है। इसलिए आज हम आपको मच्छर भगाने के घरेलू उपाय बता रहे हैं जिससे ना सिर्फ आप मच्छरों से बच सकेंगे जबकि यह आपके शरीर को भी नुकसान नहीं पहुचाएंगे।

नीम का तेल लगाएं- नीम शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अमेरिकन मस्कीटो कंट्रोल असोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि नारियल तेल के साथ नीम के तेल का मिश्रण मच्छर-मुक्त रखने का एक प्रभावी तरीका है। नीम एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरस होता है जो कि त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है।

कपूर जलाएं- मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर सबसे उपयोगी चीज है और यह सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। कपूर से मच्छर भगाने के लिए एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15 से 20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें इससे सभी मच्छर बाहर भाग जाएंगे। यह मच्छर मारने वाली कॉइल से ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि कॉइल के काफी नुकसान होते हैं।

तुलसी का पौधा लगाएं- पैरासाईटोलौजी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखें। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं और साथ ही उनके पैदा होने पर भी रोकथाम लगाता है।

READ ALSO: 100 सिगरेट के बराबर है मच्छर मारने वाली एक कॉइल, जानिए क्या है इसके नुकसान

लहसुन का इस्तेमाल करें- लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरें को आप मच्छर मुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें। ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।

लेवेंडर स्प्रे करें- लेवेंडर ना ही सिर्फ खुशबू देता है बल्कि बल्कि यह मच्छरों से बचने का भी जोरदार तरीका है। इस फूल की खुशबू अक्सर मच्छरों को काटने से असमर्थ कर देती हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल का एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें या और अपने शरीर पर लगा लें।

READ ALSO: ये हैं पानी और शहद के चौंकाने वाले फायदे