हमारी रसोई में फ्राईंग पैन, कडाही और भी कई प्रकार के बर्तन मौजूद होते हैं, रोजाना काम आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये बर्तन भी हमारी सेहत पर भी असर डालते हैं और इनसे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं एल्युमीनियम के बर्तनों की। दरअसल, एल्युमीनियम के बर्तनों में बनाया गया खाना शरीर में धीमे जहर की तरह होता है। आमतौर पर प्रति दिन हम 4 से 5 मिलीग्राम एल्यूमीनियम की मात्रा हमारे शरीर में पहुंचती है सिर्फ इसलिए क्यूंकि हमारा भोजन एल्युमीनियम के बर्तनों में बनता है, एल्यूमीनियम की इस बड़ी मात्रा को निकालने में हमारा शरीर असमर्थ है। जो हम एल्यूमीनियम के बर्तन में बना भोजन और कुछ भी उबल हुआ पीने के माध्यम से ले रहे हैं। इस तरह एक धीमा जहर लगातार भोजन और पीने के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर रहा है। एल्यूमीनियम के बर्तन में बना हुए खाने का रंग और स्वाद बदल देता है।

एल्युमीनियम के बर्तन का दुष्प्रभाव : एल्युमीनियम भारी धातु है और हमारा उत्सर्जन तंत्र इस को पचाने और शरीर से बहार निकलने में असमर्थ है, अगर हम इन बर्तनों में बना हुआ खाना कई सालो तक खाते रहे तो ये धातु हमारे लीवर, तंत्रिका तंत्र में समा जाता है, और ये अवस्था हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों में डाल देती है जिनके बारे में लोगो को पता नहीं चलता, यह मुख्य रूप से मस्तिष्क पर काम करता है और मानव मस्तिष्क की कोशिकाओं के विकास को रोक देता है। वहीं पूरी दुनिया की बात करें तो वर्ल्ड के लगभग 60 फीसदी बर्तन एल्युमीनियम से बनाए जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि एक तो यह दूसरी धातुओं के मुकाबले सस्ते और टिकाऊ होते हैं, साथ ही ऊष्मा के अच्छे सुचालक होते हैं।

क्यों होती हैं बीमारी : स्वास्थ्य पर इसका बुरा प्रभाव इसलिए पड़ता है क्योंकि एल्युमीनियम खाने के साथ रिएक्शन करता है, विशेष रूप से एसिडिक पदार्थों से जैसे टमाटर आदि। रिएक्शन कर यह एल्युमीनियम हमारे शरीर में पहुंच जाता है। सालों तक यदि हम एल्युमीनियम में पका खाना खाते रहते हैं तो यह एल्युमीनियम हमारी मांसपेशियों, किडनी, लीवर और हड्डियों में जमा हो जाता है जिसके कारण कई गंभीर बीमारियां घर कर जाती हैं। इसलिए हमेशा लोहे अथवा मिट्टी के पात्रों में ही भोजन पकाया जाना चाहिए। यह आपके भोजन के स्वाद और आपकी सेहत दोनों के लिए अच्छा है।

एल्युमीनियम के बर्तन से हो सकती हैं ये बीमारियां :  एल्युमीनियम के बर्तनों का इस्तेमाल करने से मुंह के छाले, अल्ज़ाइमर, डायरिया, दमा और आंखों की समस्याएं हो सकती है। इसके अलावा याददाश्त कमजोर होना, डिप्रेशन, अपेंडिक्स और किडनी का फेल होने का कारण भी एल्युमीनियम के बर्तन हो सकते हैं।