Health Benefits of Honey in Hindi: ठंड में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं और इस वजह से उन्हें अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी होना ठंड के मौसम में काफी आम बीमारी होती है। बच्चे हो या बड़े, किसी को भी ये समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में घर मौजूद कई ऐसी चीजें होती हैं जिससे आप इस बीमारियों से राहत पा सकते हैं। शहद सर्दी के मौसम में स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, विटामिन्स, ओमेगा-3, एंटी-इंफ्लेमेट्री के अलावा और भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आपको बीमारी होने से बचाते हैं। आइए जानते हैं शहद ठंड में किन समस्याओं से राहत दिलाता है।
गले के खराश से राहत: जैसे ही तापमान कम होता है, गले में खराश अत्यधिक सामान्य हो जाता है। यह ना केवल दर्द और परेशानी का कारण बनता है, बल्कि आपकी उत्पादकता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। लेकिन आप आसानी से शहद की मदद से गले में होने वाले खराश को कम कर सकते हैं और इसका इलाज कर सकते हैं। गले में खराश महसूस हो तो तुरंत शहद खाएं या फिर अपने ब्लैक टी में इसे मिलाएं।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है: यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है तो आपको ठंड लगने की संभावना कम हो जाती है। कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोग कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं। शहद सांस की बीमारी जैसे जुकाम और खांसी को दूर रख सकता है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद, नींबू का रस और दालचीनी मिलाएं और पिएं।
घाव भरता है: यदि आप जल जाते हैं तो तुरंत प्रभावित हिस्से पर शहद लगा लें। शहद नेचुरल वुंड सीलैंट की तरह काम करता है। यह दर्द और जलन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा यह घाव को भी अंदर से भरने में मदद करता है। हर पांच-छह घंटे के अंतराल में शहद से ड्रेसिंग करें। शहद एक एंटीबायोटिक क्रीम की तरह काम करता है।
स्किन के लिए: रूखी त्वचा और फटे होंठ के लिए शहद बेहद प्रभावी होता है। शहद में नारियल तेल और विटामिन-ई मिलाकर स्किन पर लगाने से ग्लो आता है। साथ ही यह पिंपल्स और मुंहासों को भी कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शहद सर्दियों में होममेड लोशन की तरह काम करता है।
(और Health News पढ़ें)
