प्रियंका चोपड़ा का आज 37 वां जन्मदिन है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मशहूर प्रियंका की शानदार फिटनेस से उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए प्रियंका बहुत मेहनत करती हैं। वह अपनी डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक में बेहद अनुशासित रहती हैं। अच्छी फिटनेस के लिए केवल एक्सरसाइज नहीं, खान-पान पर भी बहुत ध्यान देना जरूरी होता है। वर्कआउट की वजह से शरीर से काफी मात्रा में एनर्जी लॉस होती है। ऐसे में उनकी भरपाई के लिए हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी होता है। प्रियंका चोपड़ा इस बात का खास ख्याल रखती हैं। अगर आप भी प्रियंका की तरह शानदार फिटनेस चाहते हैं तो आपको उनकी डाइट और फिटनेस टिप्स फॉलो करना चाहिए।
फिटनेस के लिए क्या खाती हैं प्रियंका – प्रियंका की स्लिम और लीन बॉडी के पीछे उनकी डाइट का बड़ा हाथ है। इसके अलावा वह योगा और वर्कआउट भी करती हैं। दिन भर खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए वह हर दो घंटे में नारियल पानी और उसके साथ कुछ नट्स का सेवन करती हैं। इसके अलावा वीकेंड पर वह अलग डाइट प्लान फॉलो करती हैं। उनकी वीकेंड डाइट में तंदूरी फूड्स, चॉकलेट्स औक केक्स शामिल होते हैं। प्रियंका को हरी सब्जियां बहुत पसंद हैं। ऐसे फूड्स जो मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं वह उनकी डाइट का हिस्सा होते हैं।
क्या है प्रियंका डाइट प्लान – प्रियंका के दिन की शुरुआत दो अंडों या ओटमील और एक गिलास स्किम्ड दूध के साथ होती है। इसके बाद लंच में वह दो चपाती, दाल, सलाद और सब्जियों का सेवन करती हैं। शाम के स्नैक्स में वह टर्की सैंडविच का सेवन करती हैं। इसके अलावा स्नैक्स में उन्हें स्प्राउट सलाद भी पसंद है। वह कभी-कभी इनका भी सेवन करती हैं। प्रियंका के डिनर में सूप, ग्रिल्ड चिकन या फिश शामिल होता है। हेल्दी फूड्स के बाद प्रियंका वर्कआउट और योगा भी करती हैं।
