ये तो सब जानते हैं कि बाहर की खाने की चीजों में कैलोरी अधिक मात्रा में होती है और घर का खाना अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में बनने वाली कुछ दालों में भी कैलोरी की उच्च मात्रा होती है। इन दालों में गुण तो होते हैं, लेकिन इनमे कैलोरी भी अधिक मात्रा में पाई जाती है। आइए जानते हैं हर रोज घर में बनाई जाने वाली दालों में कितनी कैलोरी होती है।
इस कैलोरी काउंटर के अनुसार यहां दाल में कैलोरी एक कटोरी के अनुसार बताई जा रहा है। इसके अनुसार अरहर की दाल में 174.4 कैलोरी, लाल चना दाल में 178.2 कैलोरी, अरहर की दाल फ्राई में 176 कैलोरी, मसूर की दाल में 151 कैलोरी, दाल फ्राई तड़का में 180 कैलोरी, काली दाल में 151 कैलोरी, दाल मखनी में 572.6 कैलोरी, मूंग की दाल की खिचड़ी में 152.2 कैलोरी, मसूर की दाल खिचड़ी में 131.7 कैलोरी, मूंग दाल में 234.3 कैलोरी, पालक के साथ मूंग दाल में 258.2 कैलोरी, चना दाल में 234.6 कैलोरी, उड़द की दाल में 161.7 कैलोरी होती है।
इस काउंटर के अनुसार दाल मखनी में सबसे ज्यादा 572.6 कैलोरी होती है जबकि अधिकतर दालों में 150 के आस-पास कैलोरी होती है। वहीं अगर परांठों की बात करें तो परांठे में भी अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसके अनुसार आलू परांठा में 201.1 कैलोरी, गोभी परांठा में 186.4 कैलोरी, मूली परांठा में 120 कैलोरी, मेथी परांठा में 90.7 कैलोरी, पनीर परांठा में 238.5 कैलोरी, मिक्स वेज परांठा में 186.5 कैलोरी और दाल परांठा में 171.5 कैलोरी होती है। इसके अनुसार पनीर परांठे में सबसे ज्यादा कैलोरी होती है और सबसे कम कैलोरी मैथी के परांठे में होती है, साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
हालांकि दालें शाकाहारी भोजन का महत्वपूर्ण भाग होती है और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पाचन की दृष्टि से भी बहुत लाभदायक होती हैं। प्रोटीन के अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट, कई प्रकार के विटामिन्स, फॉस्फोरस और खनिज तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर स्वास्थ रखने के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को भी दूर रखते हैं।
