मोटापा, भारत समेत कई देशों के लिए बड़ी समस्या के रूप में उभरा है। भारत में भी अधिक संख्या में लोग मोटापे के शिकार हैं। हालांकि काफी समय से मोटापे से बचने के लिए लोगों को जागरुक भी किया जाता रहा है। लगातार बढ़ते वजन से परेशान लोग वजन कम करने के लिए निरंतर कोशिश करते रहते हैं। इससे बचने के लिए रोजाना सुबह मॉर्निंग वॉक करना, एक्सरसाइज, योगा और डाइट का ख्याल रखना कारगर साबित होता है। इसके अलावा लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव भी मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लाभकारी होते हैं। क्या आप जानते हैं नहाने के दौरान एक छोटी सी बात ध्यान रखने से वजन कम करने में सहायता मिलती है। दरअसल, नहाने के दौरान पानी का तापमान आपके वजन पर असर डालता है। आइए आज हम आपको नहाने के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे में बातते हैं, जिसकी मदद से वजन कंट्रोल किया जा सकता है।
ठंडे पानी से नहाने के कई फायदे हैं, इनमें एक फायदा वजन कंट्रोल करना भी है। रोजाना ठंडे पानी के स्नान से शरीर से अतिरिक्त वजन कम किया जा सकता है। क्योंकि ठंडे पानी के स्नान से शरीर का ब्राउन फैट अधिक सक्रिय हो जाता है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। शरीर में व्हाइट और ब्राउन फैट बनता है। व्हाइट फैट, वह फैट होता है जो खाना खाने से बनता है। वहीं ब्राउन फैट शरीर के लिए लाभदायक होता है।
शरीर में जितना ब्राउट फैट होगा वजन को कंट्रोल में उतना सहायक होगा। दरअसल, ब्राउन फैट शरीर में कैलोरी बर्न करने का काम करता है। यह व्हाइट फैट की वजह से बढ़े वजन को कंट्रोल करता है। व्हाइट फैट कमर, गर्दन और शरीर के नीचले हिस्से में जमा होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार ठंडे पानी से नहाने वाले लोगों में ब्राउट फैट अधिक तेजी और ज्यादा बनता है। हालांकि इस फायदे की वजह से सालों पहले भी लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते थे।
नहाने के लिए ठंडे पानी का इस्तेमाल काफी अच्छा होता है, इससे आलस भी दूर भागता और पूरा दिन आप तरो-ताजा महसूस करते हैं। इसके अलावा थकान दूर करने और श्वासन प्रणाली के ठीक तरह से काम करने के लिए भी ठंडे पानी का इस्तेलाम लाभकारी होता है। हालांकि ठंडे पानी से अधिक समय तक स्नान से हाइपोथर्मिया का खतरा भी होता है, इसलिए पानी का तापमान का ध्यान रखना जरूरी होता है।

