Actress Anushka Shetty workout routine and diet plan : अनुष्का शेट्टी, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ में उन्होंने देवसेना का मुख्य किरदार निभाया था, जिसे खूब सहराना मिली थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में एक योगा इंस्ट्रक्टर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। अनुष्का ने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। वह अपनी एक्टिंग के अलावा फिटनेस पर भी काफी ध्यान देती हैं। वह ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करना पसंद करती हैं। वह रात 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं। अनुष्का खुद को फिट रखने के लिए खास डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान।
एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी का वर्कआउट रूटीन : साल 2015 में रिलीज हुई तेलगू फिल्म ‘साईज जीरो’ के लिए अनुष्का ने करीब 20 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में अनुष्का ने मोटी लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने वजन घटाने के लिए भी खूब मेहनत की। योगा टीचर रहीं अनुष्का खुद को फिट रखने और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए नियमित रूप से योगा करती हैं। वह रोजाना 2 घंटे जिम में एक्सरसाइज करती हैं।
अनुष्का शेट्टी का डाइट प्लान : एक्ट्रेस एक्सरसाइज और योगा के अलावा अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। इसके लिए वह खास डाइट प्लान फॉलो करती हैं। अनुष्का ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करना ज्यादा पसंद करती हैं। इसके अलावा वह रात 8 बजे तक डिनर कर लेती हैं। उनका मानना है कि जल्दी डिनर करने और सोने में करीब 2 से 3 घंटे का गैप हो जाता है, इससे खाना डाइजेस्ट होने में मदद मिलती है और स्किन भी अच्छी रहती है।
https://www.instagram.com/p/Bis491mDGUY/?hl=en&taken-by=anushkashettymysoul
https://www.instagram.com/p/BhvR52wDSya/?hl=en&taken-by=anushkashettymysoul
https://www.instagram.com/p/BfHt0QPDB-s/?hl=en&taken-by=anushkashettymysoul

