बॉलीवुड की खूबसूरत और फेसम एक्ट्रेसेस में शुमार कियारा आडवानी आज अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 31 जुलाई, साल 1992 को हुआ था। कियारा हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरिज लस्ट स्टोरीज की एक कहानी में नजर आई थीं। कम ही लोग जानते हैं कि कियारा का असली नाम आलिया आडवानी है, उन्होनें सलमान खान के सुझाव पर अपना नाम बदलकर कियारा रखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि उनसे पहले आलिया भट्ट बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी थीं। वहीं कियारा ने साल 2014 में बॉलीवुड फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा कियारा एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी और फिल्म मशीन में नजर आ चुकी हैं। कियार अपने बोल्ड अंदाज के अलावा अट्रैक्टिव फिगर और खूबसूरती की वजह से भी सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। आइए जानते हैं अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए एक्ट्रेस कियारा क्या डाइट प्लान फॉलो करती हैं।
सुबह-सुबह की शुरुआत: वह सुबह की शुरुआत गरम नींबू पानी से करती हैं। नींबू पानी पीना चाहिए जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों से दूर रहता है। इससे पेट आसानी से साफ हो जाएगा। शरीर की एक्सट्रा चर्बी घटती है और वजन कम होता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। कियारा का कहना है कि यह स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है।
ब्रेकफास्ट: सुबह के नाश्ते में कियारा उबले ऑट्स, सेब, बैरीज, स्ट्रॉबेरी या संतरा लेना पसंद करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डाइट के बारे में बताते हुए कहा था कि वह वर्कआउट से पहले स्नैक्स लेना पसंद करती हैं। जिसमें पिनट बटर और कटा हुआ सेब शामिल होता है।
लंच: कियारा अकसर घर का बना खाना पसंद करती हैं। उनके लंच में रोटी और सब्जी जिसमें पालक और कद्दू भी शामिल है। वह अपने खाने में नमक और तेल का खास ख्याल रखती हैं, जितना कम हो सके इनका सेवन करती हैं। वह करीब 12:30 बजे तक लंच कर लेती हैं।
डिनर: कियारा का डिनर भी लंच के समान ही है, जिसमें रोटी और सब्जी शामिल हैं। हालांकि वह रात के खाने में नॉनवेज लेना पसंद करती हैं। कियारा सी फूड की शौकिन हैं इसलिए वह कई बार डिनर में फिश लेती हैं। इसके अलावा वह दिन में अंजीर और अखरोट लेना पसंद करती हैं।

