स्वस्थ और सफेद दांत आपकी खूबसूरत मुस्कान में चार चांद लगा देतें हैं। पर्याप्त पानी ना पीना या दांतों की साफ-सफाई ना करने के साथ-साथ और भी कई आंदतें होती हैं जिसके कारण दांत अस्वस्थ हो जातें हैं। स्वस्थ दांतों के लिए आपको डॉक्टर के पास जाकर महंगे ईलाज कराने के जरुरत नहीं हैं। ये तमाम घरेलू नुस्खे अपनाकर आप घर पर ही स्वस्थ दांत पा सकते हैं और दांतों से जुड़ी समस्या को भी कम कर सकते हैं।
रोज रात को सोने से पहले ब्रश करें:
स्वस्थ और सफेद दांत पाने के लिए हमें हमेशा रात को ब्रश करके सोना चाहिए। डेंटिस्ट भी कहते हैं कि दिन में दो बार दांतों को ब्रश करना चाहिए जिससे उनमें फंसे खाने निकल जाएं। दिन भर के खाने के कण अगर दांतों में फंसे रह जाते हैं तो मुंह में दुर्गंध और जर्म्स पैदा होने जैसी समस्याएं हो सकती है, इसलिए सोने से पहले दांत साफ करने से दांत हेल्दी रहते हैं।
माउथवॉश भी जरुरी है:
बहुत से लोग माउथवॉश को गैर जरुरी मानकर उसे छोड़ देते हैं, लेकिन दांतों को स्वस्थ रखने के लिए माउथवॉश करना भी जरुरी होता है। तीन तरीकों से माउथवॉश दांतो को स्वस्थ रखते हैं:
– यह मुंह में एसिड की मात्रा को कम करता है।
– माउथवॉश मसूड़ों के आसपास के हिस्से को भी साफ रखता है।
– ये दांतो में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नष्ट कर देता है।
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं:
पानी को शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरुरी माना गया है, खाना खाने के बाद ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। पानी ज्यादा पीने से दांतों में फंसे खाने के कण पानी के साथ ही घुलकर शरीर में चले जाते हैं जिससे ब्रश करते वक्त खाने के कण मुंह में फंसकर मुंह की दुर्गंध का कारण नहीं बनते और दांत भी स्वस्थ और साफ रहते हैं।