हमें स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम यानि की एक्सरसाइज की जरुरत होती है। एक्सरसाइज से वजन कम करने से लेकर शरीर के दर्द तक को ठीक कर सकता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज मानसिक अस्वस्थता से उबरने के लिए भी मददगार होता है। रोजाना की एक्सरसाइज आपको शारीरिक ही नहीं मानसिक परेशानियों से भी छुटकारा दिलाती है। यदि कोई डिप्रेशन का शिकार है तो एक्सरसाइज उनके लिए एक बेहतरीन उपाय होता है। आइए जानते हैं कि कैसे रोजाना एक्सरसाइज आपको डिप्रेशन से दूर रखता है।
कैसे एक्सरसाइज डिप्रेशन को कम करता है:
आपकी शारीरिक क्रियाओं के कारण आपका शरीर एक केमिकल का स्त्राव करता है जिसे एंडोर्फिन कहते हैं। यह एंडोर्फिन आपके शरीर में ये मस्तिष्क के रिसेप्टरों के साथ क्रिया करते हैं जो आपके डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं।
कौन-कौन सी एक्सरसाइज होती है उपयोगी:
बहुत सारी एक्सरसाइज ऐसी होती है जो आपके डिप्रेशन को कम करने में मदद करती है। रोजाना एक घंटें ये कुछ एक्सरसाइज और शारीरिक क्रियाएं करके आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं।
1. मॉपिंग
2. जॉगिंग
3. एरोबिक्स
4. टेनिस खेलकर
5. स्वीमिंग करके
6. चलकर
7. यार्ड योगा
8. रनिंग
अमेरीकन जर्नल ऑफ साइकाट्री के अनुसार कुछ लोगों पर किए गए शोध के परिणाम से यह पता चला है कि रोजाना एक्सरसाइज करने के बाद उन लोगों का डिप्रेशन कम होने लगा जो लगातार इस परेशानी का सामना कर रहे थे।
एक्ससाइज टिप्स:
एक्सरसाइज ऐसे करें जो आपके लिए भी रुचिकर हो और आपके शरीर के लिए भी लाभकारी हो। इसलिए डिप्रेशन से निजात पाने के लिए एक्सरसाइज करने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।
1. एक्सरसाइज एक फन है, इसलिए अपने पसंद की एक्टीविटी चुनें।
2. कैलेंडर के अनुसार अपनी एक्सरसाइज को हर 2 दिन में बदलें।
3. एक्सरसाइज के अच्छे परिणाम मिलने में समय लग सकता है, इसलिए लगातार एक्सरसाइज करते रहें।
(और Health News पढ़ें)