भारत के कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विराट कोहली बिरयानी के बेहद शौकीन थें। लेकिन कुछ समय पहले ही विराट ने अपनी फिटनेस के लिए खुद को वेजिटेरियन बना लिया। एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने बताया था कि वह लगभग 4 महिने एनिमल प्रोटीन से दूर रहे थे और इसका अच्छा प्रभाव उन्हें उनकी खेल के दौरान भी दिखा था। कोहली के वर्तमान डाइट में प्रोटीन शेक, सब्जियां और सोया शामिल हैं। उन्होंने अंडे और डेयरी प्रोडक्ट छोड़ दिए हैं। कोहली ने कुछ महीने पहले इस डाइट की शुरुआत की थी और जिसके बाद उन्हें उनकी पाचन शक्ति बढ़ती नजर आई। सूत्रों ने कहा, वह मांस, अंडे या डेयरी प्रोडक्ट को ज्यादा मिस नहीं कर रहे हैं।

ऐसा करना ना सिर्फ उनको फिट रखने में मदद करता है बल्कि उन्हें मानसिक स्थिरता भी प्रदान करता है। यह उन्हें भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक बना दिया है। यह उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक अपनी अलग पहचान दी है।

हाल ही में जारी Netflix डॉक्यूमेंट्री में द गेम चेंजर्स में डाइटिशियन और दुनिया भर के डॉक्टर शाकाहारी भोजन के फायदों के बारे में बात कर रहे हैं, साथ ही वैज्ञानिक रूप से मांस और डेयरी प्रोडक्ट का सेवन ना करने के नुकसान से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में भी बताया। डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, आमतौर पौधों में प्रोटीन और विटामिन बी 12 जैसे सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसका सेवन एथलिट करते हैं।

फिल्म के अनुसार, शाकाहारी होने का एक और बड़ा सकारात्मक पक्ष यह था कि यह ना केवल आपके शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखता है, बल्कि आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को भी साफ करता है। यह हृदय से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है। इस डॉक्यूमेंट्री में यह भी बताया है कि वेगन लोगों में एनर्जी ज्यादा होती है।

(और Health News पढ़ें)