पिछले कुछ सालों में हमने पाया है कि हम क्या खाते हैं, उसके बराबर ही हम कब खाते हैं वो भी जरूरी होता है। हेल्दी खाना और सही समय दोनों ही शरीर को भरपूर पौषक तत्व देते हैं। अपने डाइट की प्लानिंग अपने शरीर की क्षमता के अनुसार ही करनी चाहिए। शरीर स्वस्थ तभी रहता है जब सही खाना सही समय पर खाया जाए।
रात को दूध पीना लाभदायक नही होता है, न ही इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध अपने आप में पूरा एक भोजन है जिसमे सभी तरह के पौषक तत्व होते हैं। अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर है तब दूध पीने से गैस की समस्या हो सकती है। रात को खाना खाने के बाद फिर दूध पीना यानि एक भोजन के बाद उतने ही पौषक तत्व लेने से कोई लाभ नहीं होता है बल्कि समस्याएं ही खड़ी होती हैं। हम में से कई लोग सुबह उठते ही चाय और कॉफी बिना कुछ खाए हुए पीते हैं, क्या ये करना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है. यही बताने के लिए आज हम लेकर आए हैं कि दूध आपके लिए कब फायदेमंद हो सकता है और कब नुकसानदेह हो जाता है।
सुबह दूध पीने के लाभ-
दूध अपने आप में एक पूरी डाइट होती है। हम में से कई लोग अपने दिन की शुरूआत दूध से करते हैं। जिनकी पाचन शक्ति मजबूत होती है उनके लिए सुबह दूध पीना लाभदायक होता है। सुबह दूध पीने से पूरे दिन शरीर में पौषक तत्व रहते हैं। जिनका पेट कमजोर होता है उन्हें सुबह दूध नहीं पीना चाहिए। सुबह दूध में तुलसी मिलाकर पीने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है। कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से भी बचा जा सकता है। जब दूध पीएं तो उसमे आधा चम्मच चीनी मिलाकर पीएं। दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों तक आसानी से पहुंचता है जब दूध में मीठा मिला होता है।
खाली पेट दूध पीने के नुकसान-
अपने दिन की शुरूआत नींबू पानी या पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाकर पीने से की जा सकती है। उसके बाद दूध में ओट्स मिलाकर या किसी और चीज के साथ उसका सेवन किया जा सकता है। जब आपका पेट खाली होता है तो किसी ऐसी चीज का सेवन करना चाहिए जिससे पेट साफ हो जाए। खाली पेट दूध पीने से आपको गैस की समस्या के साथ ही कब्ज जैसी समस्या भी हो सकती है। कई लोगों का मानना है कि रात को दूध पीना जहर जैसा हो सकता है। कई बार ये बात सच हो जाती है क्योंकि जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है वो रात को सोते वक्त इसे पचा नहीं पाते हैं जिससे गैस की समस्या हो सकती है। गैस की समस्या कई बार दिमाग तक पहुंच कर उसे डैमेज भी कर देती है।

