बरसात के मौसम में डेंगू, चिकनगुनिया आतंक बढ़ रहा है, कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और इसके पीछे वजह है मच्छर। मच्छरों की वजह से कई रोग हो रहे हैं। आप मच्छरों से बचाव के लिए कई उपाय भी करते होंगे, जो कम असरदार है और आपके शरीर के लिए भी नुकसानदायक है। ऐसे में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिनके इस्तेमाल से आप मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
1. घर में कहीं भी मच्छर पनपने न दें। इसके लिए अपने आस-पास सफाई रखें। कहीं भी पानी न जमा होने दें। पानी के सभी कंटेनर्स को साफ-सुथरा रखें।
2. मच्छरों और कीटों से बचने के लिए इन्सेक्ट रिपेलेंट्स का इस्तेमाल करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें।
3. मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। शरीर को पूरी तरह ढंककर रखें।
4. डेंगू वाले मच्छर रात में ही काटते हैं। ऐसे में रात को सोते समय मच्छरों से पूरी तरह सुरक्षा सुनिश्चित कर लें।
5. अगर आपको किसी भी तरह का बुखार आता है तो खुद डॉक्टर न बनें बल्कि तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मच्छरों से बचाव के घरेलू तरीके – इसके अलावा मानसून में मच्छरों से बचने के लिए आप कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं।
नीम का तेल लगाएं- नीम शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। अमेरिकन मस्कीटो कंट्रोल असोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि नारियल तेल के साथ नीम के तेल का मिश्रण मच्छर-मुक्त रखने का एक प्रभावी तरीका है। नीम एक शक्तिशाली जीवाणुरोधी, एंटी फंगल, एंटी वायरस होता है जो कि त्वचा में एक विशेष गंध छोड़ता है जो मच्छरों को दूर रखती है।
कपूर जलाएं- मच्छरों से बचाव करने के लिए कपूर सबसे उपयोगी चीज है और यह सबसे लंबे समय तक मच्छर से बचाता है। कपूर से मच्छर भगाने के लिए एक कमरे में कपूर जलाएं और सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दें। 15 से 20 मिनट के लिए इसे इस तरह से छोड़ दें इससे सभी मच्छर बाहर भाग जाएंगे। यह मच्छर मारने वाली कॉइल से ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि कॉइल के काफी नुकसान होते हैं।
तुलसी का पौधा लगाएं- पैरासाईटोलौजी रिसर्च जर्नल में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार तुलसी मच्छर के लार्वा को मारने में अत्यंत प्रभावी है और मच्छरों को दूर रखने में मदद करती है। इसके अलावा, आयुर्वेद के अनुसार आप मच्छरों से बचने के लिए बस अपनी खिड़की के पास एक तुलसी का पौधा रखें। यह मच्छरों का घर में प्रवेश करने से रोकते हैं और साथ ही उनके पैदा होने पर भी रोकथाम लगाता है।
लहसुन का इस्तेमाल करें- लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें। इस उपाय का उपयोग करने के लिए आप लहसुन की कुछ फली पीसकर पानी में उबाल लें और जिस कमरें को आप मच्छर मुक्त रखना चाहते हैं वहां चारों ओर स्प्रे करें। ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।

