Healthy Food to Eat During Monsoon: बारिश के मौसम में लोगों की तबियत अधिक खराब हो जाती है क्योंकि इस मौसम में इंफेक्शन होने का खतरा अधिक होता है। लोगों को जंक फूड्स और ऑयली खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन इन फूड्स में बैक्टीरिया और कीटाणु अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। ऐसे में आपको बारिश के मौसम में अपना अधिक ख्याल रखने की जरूरत है और इन फूड्स को बाय-बाय करने की भी जरूरत है। जंक फूड्स के बजाय आपको हेल्दी फूड्स खाने की जरूरत है। इन फूड्स में मौजूद पोषक तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करेंगे।

हर्बल टी:
शाम के नाश्ते के साथ हर्बल टी पीना ना केवल बारिश का मजा दिलाता है, बल्कि आपके सिस्टम को साफ करने का भी एक अच्छा तरीका होता है। हर्बल टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर में कई बीमारियों और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

ड्राय फ्रूट्स:
काजू, बादाम, अखरोट और खजूर बारिश के मौसम में आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है और मानसून के दौरान किसी भी वायरस के हमलों से बचाता है। यह एक हेल्दी स्नैक है जो आपके वजन को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

दही:
दही में प्रोटीन, प्रोबायोटिक और गुड बैक्टीरिया होता है जो आपको कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। बारिश के मौसम आप दही या छाछ को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह आपको इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है और वायरस से लड़ने में भी मदद करता है।

फल और सब्जियों का जूस:
फल और सब्जियां स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। आप इन फल और सब्जियों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। आप कई बीमारी से बच सकते हैं।

(और Health News पढ़ें)