कोलेस्ट्रॉल को अच्छी सेहत के लिए अनिवार्य पदार्थ माना गया है। लेकिन कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा जब शरीर में फैलती है तो यह कई प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है। कोलेस्ट्रॉल जैसे-जैसे शरीर में फैलता है, यह शरीर में समस्या उत्पन्न करता है। कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल, जिसे लोग अक्सर खराब कोलेस्ट्रॉल के रूप में जानते हैं। इससे एथेरोस्क्लेरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। एथेरोस्क्लेरोसिस से स्ट्रोक, दिल का दौरा और परिधीय धमनी रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। क्या इसके लिए अंडे जिम्मेदार हैं? आगे इसे जानते हैं।
कितना और कैसे खाना होगा सेहतमंद: चूंकि अंडे में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाए जाते हैं। इसके लेकर वैज्ञानियों ने भी चिंता जताई है कि अधिक मात्रा में अंडे के सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। जिसकी जांच के लिए वैज्ञानिकों ने 50 से अधिक वर्षों का समय लगाया है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि अंडा उद्योग खासतौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के माध्यम से काम कर रहा है। जो कि ब्लड में कोलेस्ट्रॉल लेवल पर अंडे के प्रभाव की जांच और स्टडी किया।
अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक कुल मिलाकर 85 फीसदी से अधिक अध्ययनों ने बताया कि अंडे रक्त कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि करते हैं। एक अन्य रिसर्च के मुताबिक शोधकर्ताओं ने कॉलेज के छात्रों को 14 सप्ताह के लिए प्रत्येक सप्ताह 5 दिनों के लिए नाश्ते के साथ दो अंडे खाने के लिए कहा। रिसर्च से पता चला कि पूरा होने के बाद छात्रों का औसत एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 15 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर बढ़ गया था। एक स्वस्थ वयस्क के लिए एलडीएल कोलेस्ट्रॉल 100 मिलीग्राम प्रति डीएल से कम होना चाहिए।
रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, 20 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 95 मिलियन वयस्कों में उच्च कोलेस्ट्रॉल होता है। डॉ. बार्नार्ड बताते हैं कि दशकों में, अंडे के उद्योग ने कोलेस्ट्रॉल अनुसंधान में बहुत कम या कोई भूमिका नहीं निभाई और अध्ययन के निष्कर्षों ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि अंडे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।

