लार ग्रंथि को वैज्ञानिक भाषा में एक्‍सोक्राइन ग्र‍ंथि भी कहते हैं। यह लार भोजन पचाने में मदद करती है। लार में बलगम, लवण, जीवाणुरोधी यौगिक, एंजाइम और पानी जैसे कई अवयव होते हैं। अकसर आपने देखा होगा कि रात को सोते समय कुछ लोगों की लार निकलती है। यह तब निकलती है जब आप एक करवट सो रहे होते हैं और आपके चेहरे की नसें रिलैक्स हों। ऐसे में लार के ग्लैंड्स लार तैयार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रात के समय निकलने वाली यह लार शरीर में होने वाली कई बीमारियों के संकेत हो सकती है। आइए जानते हैं लार निकलने के कारण और बीमारियों संकेत।

एलर्जी: शरीर में लार बनाने वाले अलग से ग्लैंड्स होते हैं। यह ग्लैंड्स जागते समय कम और सोते समय ज्यादा लार का निर्माण करते हैं। इसके पीछे शरीर में एलर्जी भी हो सकती है, जिसकी वजह से नॉर्मल से ज्यादा लार बनती हैं। इसके पीछे नाक से संबंधित एलर्जी या खाने पीने की चीजों से एलर्जी भी हो सकती है।

एसीडिटी: जिन लोगों को एसीडिटी की शिकायत होती है उन्हें भी ज्यादा लार निकलती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि एसिड रिफ्लक्स एपीसोड्स के कारण गेस्ट्रिक एसिड होता है। इससे एसोफागोसलाइवरी उत्तेजित होता है और बहुत अधिक लार बनने लगती है।

[bc_video video_id=”5966330877001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

टोंसिलाइटिस: टोंसिलाइटिस की समस्या में भी ग्लैंड्स नॉर्मल से अधिक लार का निर्माण करते हैं। गले के पीछे मौजूद टोंसिल्स में सूजन आने पर गले का रास्ता छोटा हो जाता है जिससे लार गले से उतर नहीं पाती और मुंह से बहने लग जाती है।

साइनस इन्फेकशन: साइनस इन्फेक्श की समस्या में श्वास नलिका से जुड़ी होती है। इस तरह की समस्या में कुछ लोग नाक की बजाए मुंह से सांस लेते हैं। ऐसे में लार मुंह में ज्यादा बनती है और गले से नीचे जाने की बजाए मुंह से निकलने लगती है।

घरेलू उपाय:
अधिक लार के उत्पादन को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपायों की मदद भी ली जा सकती है। यह घरेलू उपाय प्रभावी होते हैं।

– फिटकरी के पानी से गरारे भी लार के उत्पादन को कम करने में मदद करते हैं। जब आप इस पानी से गरारे करते हैं तो इससे मुंह से लार आना बंद हो जाता है।

– पर्याप्त मात्रा में पानी पीना लार के उत्पादन को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही माउशवॉश से गरारे करने से लार के उत्पादन को कम किया जा सकता है।