Curd Benefits: सर्दियों में दही को लेकर अधिकांश लोग सोचते हैं कि खाएं या नहीं। हालांकि दही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन करने से लोग बचते हैं। परंतु, खास बात ये है कि दही में लैक्टोबैसिलस जो कि प्रोबायोटिक है और यह अच्छे अच्छे बैक्टीरिया का स्रोत भी है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा सांस की बीमारी के लिए भी दही को काफी फायदेमंद माना गया है। जानते हैं सर्दियों में दही के और अन्य फायदे…
सांस की बीमारी में फायदेमंद: अगर आपको सांस की बीमारी है तो सर्दियों में दही का सेवन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। रात में दही खान के बजाय दोपहर के भोजन में इस्तेमाल करना अच्छा होगा।
विटामिन और प्रोटीन की प्रचूरता: दही में विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला लैक्टोबैसिलस हमारे शरीर से हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर रखने में मदद करता है। फर्मेंटेड आहार के तौर पर दही में विटामिन सी भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो सर्दी और खांसी के इलाज के लिए अच्छा है। दही का पाचन शरीर में आसानी से हो जाता है और बाद में इससे ठंढ का एहसाह नहीं होता।
पाचन में सहायक: दही शरीर में पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है जो एसिडिटी को रोकता है और पाचन में मदद करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है: ठंड के मौसम से कई लोगों में हड्डियों की समस्या होती है। दही में कैल्शियम की मात्रा भी पाई जाती है। दही के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। इसके अलावा दही में वसा और कैलोरी कम मात्रा में होती है। जिस कारण यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।
स्किन स्वस्थ रखता है: दही का स्किन पर मॉइस्चराइजिंग प्रभाव होता है, जिसके कारण यह रूखे स्किन को मुलायम बनाता है। गैस की समस्या से होने वाले मुहाँसे में भी दही लाभदायक होता है, क्योंकि दही लीवर को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह फेस पैक के लिए एक उत्कृष्ट सौंदर्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल दही में लैक्टिक एसिड होता है जो एक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है और डेड कोशिकाओं और धब्बों को साफ करता है।

