हिंदू धर्म में धार्मिक कर्मकांडों के दौरान शंख का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा शंख को घर में रखने का भी चलन है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। आयुर्वेद में शंख बजाने के कई सारे लाभ का वर्णन है। आयुर्वेद के मुताबिक शंख बजाने से शरीर के निचले हिस्से, डायाफ्रॉम, छाती और गर्दन के मांसपेशियों की एक्सरसाइज हो जाती है। इसके अलावा भी शंख बजाने के ढेर सारे लाभ होते हैं। तो आइए जानते हैं कि अगर हर रोज शंख बजाया जाए तो हमें कौन-कौन से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
स्किन एलर्जी से रखे दूर – स्किन की कई समस्याओं के लिए शंख का इस्तेमाल किया जा सकता है। रात भर शंख में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी से त्वचा की मसाज करें। इससे त्वचा पर एलर्जी, खुजली, सफेद दाग आदि समस्याओं से निजात मिल सकता है।
हड्डियां रखे मजबूत – शंख में कैल्शियम, गंधक, फास्फोरस जैसे तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ऐसे में शंख में रखे पानी के सेवन से हड्डियों में मजबूती आती है। इसके अलावा यह दांतों के लिए भी लाभादायक होता है।
आंखों के लिए – आंखों में संक्रमण हो गया हो तो शंख में रखे पानी को हाथों में लेकर उसमें आंखों को डुबो लें। अब पुतलियों को दाएं-बाएं घुमाएं। कुछ सेकंड तक ऐसा करने पर आंखों को आराम मिलेगा। इसके अलावा अगर आंखों की रोशनी बढ़ानी है को रात भर शंख में रखे हुए पानी में बराबर मात्रा में साधारण पानी मिलाएं और इससे अपनी आंख धोएं। आंखों की रोशनी तेज हो जाएगी।
दिल के लिए – शंख बजाने से भी शरीर को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। ऐसा करने से फेफड़ों से दूषित हवा बाहर निकल जाती है और शरीर को एनर्जी प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि लगातार सुनने दिल का दौरा पड़ने का खतरा काफी कम हो जाता है।
बालों के लिए – बालों का प्राकृतिक रंग बरकरार रखना है तो शंख आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए शंख में रखे जल में थोड़ा गुलाबजल मिला लें। इससे अपने बाल धुलें। आईब्रो, मूंछ और दाढ़ी के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जल्द ही उनका रंग प्राकृतिक हो जाएगा।
पाइल्स रखे दूर – शंख बजाने से आपके गुदा और प्रोस्टेट पर भी काफी असर पड़ता है। इससे गुदा की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और पाइल्स जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। इसके अलावा नियमित शंख बजाने से पुरुषों में प्रोस्टेट संबंधी बीमारियां नहीं होती।

