Prevent Dengue Malaria: यह तो सभी जानते हैं कि मानसून अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। इसी तरह अगर इस मौसम में जरा सी भी असावधानी बरती जाए तो बीमार होने में देर नहीं लगती। बरसात के मौसम में डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। ये बीमारियां मच्छरों से फैलती हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस मौसम में खुद को बीमारियों से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में हम आपको यहां बताएंगे कि आप मानसून में होने वाली बीमारियों से कैसे बच सकते हैं? आइए जानते हैं।
मानसून के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
आपके घर में चोरों की तरह छिपते हैं मच्छर: अक्सर लोग सोचते हैं कि डेंगू का मच्छर ऐसी जगहों पर पनपता है जहां गंदगी होती है या जहां गंदा पानी जमा हो जाता है। यह एक बड़ा भ्रम है। दरअसल डेंगू के मच्छर का गंदगी से कोई लेना-देना नहीं है। यह एडीज मच्छर के काटने से होने वाला रोग है। डेंगू फैलाने वाले ये मच्छर आपके घरों के अंदर रखे बर्तन, कूलर, एसी में रखे साफ पानी में भी पनप सकते हैं।
एक मच्छर कर सकता है आपको बीमार
जरूरी नहीं कि आपको लगातार मच्छर काट रहे हों, या कई दिनों तक मच्छर काटता रहे, तभी डेंगू का संक्रमण होगा। एडीज मच्छर का काटना भी आपके लिए भारी पड़ सकता है। इसलिए अगर आप अपने घर में मच्छर भी देखें तो उसे हल्के में न लें और जल्द से जल्द उसे मार दें।
मच्छरों से खुद को ऐसे बचाएं
डेंगू और मलेरिया से बचने के लिए मच्छरों से बचना बेहद जरूरी है। इसलिए इस मौसम में सुबह हो या शाम पूरी बाजू के कपड़े पहनें। जिससे आप मच्छरों से बच सकें। इसके अलावा आप मोसेटो कॉइल आदि का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आप खुद को मच्छरों के काटने से बचा सकते हैं।
हर रोग से बचाने में मदद करता है व्यायाम
स्वस्थ शरीर के लिए नियमित व्यायाम बहुत फायदेमंद होता है। व्यायाम के लिए दिन में 30 मिनट अवश्य निकालें। यह आपको पूरे दिन चुस्त-दुरुस्त रखने में मदद करेगा। इसके अलावा रोजाना व्यायाम करने से आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। क्योंकि व्यायाम करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे कोई भी बीमारी आसानी से पकड़ में नहीं आती। वहीं अगर आप मानसून में बाहर टहलने नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कुछ व्यायाम करें।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए नींद है जरूरी
स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद बहुत जरूरी है। कम नींद से डिप्रेशन, कब्ज, हाई ब्लड प्रेशर के अलावा कई बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इसलिए रोजाना 8 घंटे की नींद लेने से आप तरोताजा महसूस करते हैं, जिससे आपकी याददाश्त भी तेज होती है।