मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया 38 साल की हो गई हैं। नेहा धूपिया की गिनती बॉलीवुड की ग्लैमरस और मोस्ट फैशनेबल अभिनेत्रियों के तौर पर होती है। एक्टिंग के अलावा उम्र के इस पड़ाव में नेहा धूपिया की फिटनेस भी हमेशा चर्चे में रहती है। आज हम आपको बताते हैं कि नेहा धूपिया के फिटनेस का राज क्या है? बेहतरीन डाइट प्लान और वर्कआउट रुटीन को फॉलो कर नेहा खुद को फिट रखती हैं।
नेहा का डाइट प्लान
– नेहा धूपिया सुबह की शुरुआत गुनगुने पानी, नींबू और शहद के साथ करती हैं।
– इसके बाद वो एक कप चाय लेना पसंद करती हैं।
– नाश्ते में वो अंडे, कुछ बादाम, कॉर्न फ्लेक्स, दूध लेती हैं। जब वो शूटिंग पर होती हैं तो वो इडली और ताजी सब्जियों का जूस लेती हैं।
– दोपहर के खाने से पहले नेहा कुछ स्नैक्स और ब्राउन ब्रेड तथा 2 उबले हुए अंडे खाना पसंद करती हैं।
– लंच में नेहा घर की बनी रोटी, दाल थोड़ा चावल, सब्जी और दही पसंद करती हैं।
– शाम को वो स्नैक्स के साथ चाय लेती हैं।
– नेहा रात का खाना 8 बजे तक किसी भी हाल में ले लेती हैं। डिनर में उन्हें ज्यादातर सूप, सलाद और कुछ ग्रिल्ड सब्जियां लेना पसंद है।
– नेहा ज्यादा तेल इस्तेमाल कर बने खाने और रेड मीट से दूर रहती हैं।
– नेहा शनिवार और रविवार को कुछ चाईनीज फूड भी लेती हैं।
– कभी, कभी वो खाने में चिकन, मछली और पास्ता लेना पसंद करती हैं।
– नेहा केक, पेस्ट्री और इस तरह के खाने बिल्कुल पसंद नहीं करतीं।
नेहा धूपिया हफ्ते में पांच दिन एक घंटे तक वर्कआउट करना कभी नहीं भूलतीं।
– वर्कआउट के दौरान वो आउटडोर तथा इनडोर फिटनेस रुटीन फॉलो करती हैं।
– हर दिन वो शरीर के दो अलग-अलग अंगों के लिए एक्सरसाइज करती हैं।
– नेहा जिम में कार्डियो एक्ससाइज जरूर करती हैं।
– जिम में वो योगा भी करती हैं
– नेहा धूपिया खुद को फिट रखने के लिए अक्सर स्विमिंग करना और स्कवैश खेलना पसंद करती हैं। इन दोनों के जरिए शरीर की एक्स्ट्रा कैलोरी खत्म की जाती है।