आज के समाज में लोग पानी और दूध से बनी साधारण चाय पीना कम पसंद करते हैं। इन लोगों को यह चाय अब शायद आउटडेटेड लगने लगी है। इसी जगह अब लोग ग्रीन टी को प्रिफरेंस देने लगे हैं। जो दिखने और कहने में भी कूल लगती है। दिन की शुरुआत से लेकर रात में जब मन करने तक ग्रीन टी ही पीते हैं। वैसे कई शोध में यह जानकारी निकलकर सामने आई कि यह वेट लूस करने में मददगार है। जिसकी वजह से लोग इसे और भी तवज्जो देने लगे।
लेकिन ग्रीन टी पीने वाले लोगों ने शायद ही इसके नुकसान को कभी पढ़ा हो। ग्रीन टी के चलते एक दो नहीं कई बीमारियां आपके शरीर में घर कर सकती हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकती है। अगर आप ग्रीन टी के नुकसान नहीं जानते तो आज हम आपको इससे दूरी बनाने की गंभीर वजहें बताएंगे।
[bc_video video_id=”5802921740001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
भूख की कमी
यह आपको आपके खाने से दूर कर सकती है। इसकी वजह से आपको भूख लगना कम हो जाएगा। जिससे आप कमजोर होते चले जाएंगे।
पेट की दिक्कतें
ग्रीन टी में भी कैफीन होता है। यह आपको पेट और नींद की समस्याएं दे सकती है। यदि आप इसके दिन भर में दो या ज्यादा कप पीते हैं तो यह आपको कई गंभीर बीमारियां दे सकती है।
कम हो जाएगा टेस्टोस्टेरॉन का लेवल
कुछ समय पहले इस पर एक शोध सामने आया था। इसमें बताया गया था कि पूरे दिन में ग्रीन टी के दो ही कप बहुत हैं। इसे ज्यादा पीने वालों में टेस्टोस्टेरॉन का लेवल कम हो सकता है।
शरीर में कम होगा आयरन
इस चाय में टैनिन होता है। जो आपको खाने से मिले आयरन को अवशोषित करने में बाधा डालता है। जिसके चलते आपकी बॉडी में आयरन की कमी हो सकती है।
प्रेग्नेंट महिलाएं रहें दूर
अगर आप महिला हैं और आपको ग्रीन टी बेहद पसंद है तो इससे दूरी बना लें। इसे पीते रहने से गर्भपात की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं। यहां तक की डिलीवरी के कुछ समय बाद तक भी आप हो सके तो इसका सेवन न करें।
