कैंब्रिज डिक्शनरी (Cambridge Dictionary) ने महिला और पुरुष की परिभाषा में बदलाव किया है। नई परिभाषा के मुताबिक कोई भी शख्स यदि अपने आप को महिला या पुरुष के तौर पर चिन्हित करता है तो उसको वही माना जाएगा, भले ही जन्म के समय उसका बायोलॉजिकल सेक्स कुछ और रहा हो। कैंब्रिज डिक्शनरी की नई परिभाषा पर घमासान मच गया है।
Cambridge Dictionary ने Male-Female की दी ऐसी परिभाषा
कैंब्रिज डिक्शनरी (Cambridge Dictionary) की नई परिभाषा के मुताबिक ‘कोई भी बालिग शख्स जो अपने आप को पुरुष के तौर पर परिभाषित करता है और इसी पहचान के साथ रह रहा है, उसे पुरुष (Male) कहा जाएगा, भले ही जन्म के समय उसका सेक्स कुछ और रहा हो। ठीक इसी तरह यदि कोई शख्स अपने आप को महिला के तौर पर परिभाषित करता है, पर जन्म के समय उसका सेक्स कुछ और रहा है तो उसे महिला ही कहा जाएगा’।
नई परिभाषा के साथ उदाहरण भी दिया है
कैंब्रिज डिक्शनरी (Cambridge Dictionary) ने इन दोनों डेफिनेशन के साथ दो उदाहरण भी दिए हैं। पुरुषों की परिभाषा बताते हुए डिक्शनरी ने उदाहरण दिया है ‘मार्क जन्म के समय फीमेल था, लेकिन डॉक्टरों की सलाह के आधार पर वह अपने आप को पुरुष के तौर पर चिन्हित करता है या किसी सर्जिकल प्रक्रिया के बाद अपना जेंडर चेंज कर लिया है तो उसे पुरुष ही कहा जाएगा’। इसी तरह का उदाहरण महिला के लिए भी दिया गया है।
Cambridge Dictionary ने क्यों बदली परिभाषा?
महिला और पुरुष की नई परिभाषा पर कैंब्रिज डिक्शनरी के प्रवक्ता ने द टेलीग्राफ से बातचीत में कहा कि ‘हमारे संपादकों ने अक्टूबर में नई परिभाषा दी है। उन्होंने बहुत गहराई और बारीकी से महिला और पुरुष शब्द के इस्तेमाल का अध्ययन किया और उन्हें महसूस हुआ कि अंग्रेजी सीखने वालों को यह पता होना चाहिए कि भाषा किस तरह यूज की जाती है, इसी के बाद बदलाव किया गया’।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कैंब्रिज डिक्शनरी के नए बदलाव के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और तमाम लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, ‘मुझे बताइये, क्या कैंब्रिज डिक्शनरी महिलाओं की पहचान खत्म करने का प्रयास नहीं कर रही है। हम इसे कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं’।
एक अन्य Twitter यूजर ने लिखा, ‘यह पागलपन है कि कुछ लोग एक अलोकप्रिय विचारधारा के अनुरूप शब्दकोष की परिभाषा बदल सकते हैं। महिलाओं से यह पूछा भी नहीं गया कि क्या वे इस तरह अपना अस्तित्व खत्म किये जाने से संतुष्ट हैं? कैम्ब्रिज डिक्शनरी अब कहती है कि महिला शब्द का अर्थ पुरुष है और महिला शब्द अपमानजनक हो गया है।