हनी सिंह बहुत से हिट गानों का हिस्सा रह चुके हैं। इसका सबसे परफेक्ट उदाहरण धीरे धीरे है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस गाने में सिंगर और रैपर ने अपनी मां की मदद ली थी। जी हां इस हिट गाने को बनाने में उनकी मां ने मदद की थी। अंग्रेजी बीट के गायक के करीबी एक सूत्र ने बताया कि गाने में कुछ लाइनों को जोड़ने में यो यो की मां ने मदद की थी। हनी अपनी मां के बेहद करीब हैं और इस गाने की सफलता के बाद वो काफी भावुक हो गए।

ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माए गए इस गाने को हनी सिंह ने अपनी आवाज दी थी। यह गाना भारत का पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो है जिसे कि 200 मिलियन व्यूज मिले हैं। चूंकि इसमें उनकी मां ने मदद की थी इसलिए उन्होंने अपनी मां को एक धन्यवाद गिफ्ट देने के बारे में सोचा। इसके लिए हनी ने मां के पसंदीदा गानों का एक संग्रह बनाकर उन्हें गिफ्ट दिया। ऐसा कुछ करना रैपर के लिए बहुत ही भावुक वाला पल था। उन्हें विश्वास है कि उनकी सारी सफलता इसलिए है क्योंकि उनकी मां हमेशा उन्हें सपोर्ट करती हैं। इस समय धीरे धीरे को 215 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं 6 लाख लाइक भी मिले हैं।

https://www.instagram.com/p/BSdUqrLgkz3/

https://www.instagram.com/p/BSQhmmuAVuk/

बता दें कि धीरे धीरे सा का रिक्रिटिड वर्जन में वो सभी मसाले मौजूद थे जो कि लोगों की आंखें अपनी ओर खींच सकें। इसमें स्थानीय सुंदरता के साथ चार्मिंग ऋतिक रोशन और सोनम कपूर की जोड़ी थी। वहीं यो यो हनी सिंह ने इसमें रैप दी थी। ऋतिक का डैपर लुक और विनम्रता की वजह से गाना दर्शकों को काफी पसंद आया। हालांकि यह हनी सिंह के लिए कोई नई बात नहीं है। जिनसे पास ब्लू आईज, देसी कलाकार, अंग्रेजी बीट जैसे कई गाने पहले से मौजूद हैं जिन्होंने सफलता की सीढ़ियां चढ़ी थी। मगर उनकी इस सफलता ने कई लोगों के सामने एक ट्रेंड जरूर सेट करने का काम किया है।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जहां के तमाम सितारे हमेशा से ही अंग्रेजी धुनों पर नाचना पसंद करते हैं। वहीं बॉलीवुड की क्वीन ऑफ हार्ट दीपिका पादुकोण को हनी सिंह का ‘अंग्रेजी बीट’ गाना हमेशा से भाता है।