टीवी पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को हाल ही में 13 साल पूरे हो गए हैं। शुरू से लेकर अब तक इस शो ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इतने सालों से ये शो लगातार चलता आ रहा है। इस शो के सभी कलाकार जबरदस्त रहे हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने अपने इन 13 सालों के सफर में अब तक कई कलाकारों को पहचान दिलाई और आज वो कलाकार सुपरस्टार बन चुके हैं। आज हम आपको उन्हीं कलाकरों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्होंने इस शो से लोकप्रियता हासिल की है।
हिना खान: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री हैं हिना खान। इस शो से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया गया था। इस शो के बाद उन्हें कई टीवी शोज और म्यूजिक वीडियो में देखा गया।
करण मेहरा: शो में नैतिक का मुख्य किरदार निभाने वाले करण मेहरा आज मशहूर अभिनेताओं में शामिल जो गए हैं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से उन्हें रातों रात सफलता मिल गई और वो एक सुपरस्टार बन गए। इस शो से उन्होंने लोगों के दिलों में एक आदर्श बेटे और पति की छाप छोड़ी है।
पंखुड़ी अवस्थी: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से उन्हें सीरियल ‘रजिया सुल्तान’ में देखा गया था। इस शो से उन्हें उतनी पहचान नहीं मिली, जितनी कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम करके वो लोगों के नजरों में आईं। उन्होंने शो में नायरा की सौतन का किरदार निभाया था।
रोहन मेहरा: अभिनेता रोहन मेहरा ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के बेटे का किरदार निभाया था। इस शो में उनका नाम नक्श था। रोहन को इसके बाद ‘बिग बॉस-10’ और ‘ससुराल सिमर का-2’ में देखा गया था।
कांची सिंह: शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने कांची सिंह को एक अलग पहचान दी है। शो वो रातों रात स्टार बन गई थीं। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कांची ने गायू का किरदार निभाया था।
गौरव वाधवा: अभिनेता गौरव वाधवा का करियर भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से चमका है। शो में काम करने के बाद उन्हें काफी लोग पहचाने लगे थे। शो में गौरव वाधवा को शुभम गोयनका के किरदार में देखा गया था।
करण कुंद्रा: बिग बॉस- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में करण थोड़े ही समय के लिए नजर आए थे। लेकिन कम समय मे भी उन्होंने लोगों के दिल मे अपनी जगह बना ली थी। आ चुके हैं। करण कुंद्रा ने शो में रणवीर का किरदार निभाया था।