हर किसी को यह बात पता है कि ऋतिक रोशन के साथ फिल्म काबिल में शानदार एक्टिंग करने वाली एक्ट्रेस यामी गौतम ने टीवी शो के जरिए अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी। टैलेंटिड एक्ट्रेस ने छोटे पर्दे पर मुट्ठीभर शो में काम किया है। जिसमें उनका आखिरी शो कलर्स पर प्रसारित हुआ था जिसके बाद उनकी पहली फिल्म विक्की डोनर आई और उसने बॉलीवुड में उनके लिए दरवाजे खोल दिए थे। यामी का आखिरी टीवी शो ये प्यार ना होगा कम था जिसमें उन्होंने कायस्थ गर्ल लहर माथुर वाजपेयी का किरदार निभाया था जोकि ब्राह्मण लड़के अबीर बाजपेयी के प्यार में पड़ जाती है। कहानी का प्लॉट लखनऊ का था। जिसमें जातिवाद औऱ क्लास भिन्नताओं को दिखाया गया था। शो के लीड पेयर को 2009 में काफी प्यार मिला था।
अब शायद आपको पता चल गया होगा कि अबीर यानी गौरव खन्ना ही वो लड़का है जो इस समय लाइफ ओके के शो प्रेम या पहेली- चंद्रकांता में वीरेंद्र सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कृतिका कामरा चंद्रकांता का किरदार निभा रही हैं। इसी हफ्ते यह शो शुरू हुआ है और यह हर रविवार को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। जिनको नहीं पता उन्हें बता दें कि गौरव ने पिछले साल स्वारागिनी की एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी कर ली थी। आमतौर पर एक लवर ब्वॉय के किरदार में नजर आने वाले गौरव का चंद्रकांता में किरदार काफी अलग है। शो में उनका लुक बिल्कुल अलग है जिसे पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।
https://www.youtube.com/watch?v=eWW8K3UMyZk
गौरव ने एक लीडिंग को बताया कि मेरी यूएसपी छोटे पर्दे पर है। जिसे मैं बॉलीवुड के लिए खराब नहीं कर सकता। मैं अपनी एक्स कलीग यामी को फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा काम करते हुए देखकर काफी खुश हूं। लेकिन मैं अपने लिए किसी अच्छे रोल की तलाश में हूं जिसके जरिए बॉलीवुड में शुरुआत कर सकूं।
बता दें कि यामी गौतम को बॉलीवुड की स्वीट चार्मिग और गर्ल नेक्स्ट डोर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन जल्द वह अपने तेवर बदलने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द अपनी एक्टिंग का एक और हुनर दुनिया के सामने लाने वाली हैं। यह मौका उन्हें राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार-3 में मिलने वाला है।