बॉलीवुड निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों के जरिए कई बॉलीवुड स्टार्स ने फिल्म जगत में अलग पहचान बनाई। रोमांटिक फिल्मों के जादूगर कहे जाने वाले यश चोपड़ा से कई रोचक कहानियां जुड़ी हुई हैं। एक बार यश चोपड़ा ने फिल्म के लिए अपने होठों पर लिपस्टिक तक लगा ली थी। हिंदी सिनेमा में रोमांस की नई परिभाषा लिखने वाले फिल्मकार यश चोपड़ा की आखिरी फिल्म ‘जब तक है जान’ थी। शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म के बाद यश चोपड़ा रिटायरमेंट लेना चाहते थे, लेकिन फिल्म रिलीज होती, इससे पहले ही वह साल 2012 में दुनिया को अलविदा कह गए। यश चोपड़ा को हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए साल 2005 में ‘पद्म भूषण’ से भी सम्मानित किया गया था।

होठों पर लिपस्टिक लगाने का वाकया कुछ ऐसा है। यश चोपड़ा फिल्म ‘कभी-कभी’ का टाइटल सॉन्ग फिल्मा रहे थे। फिल्म में लीड एक्टर शशि कपूर और अभिनेत्री राखी थीं। गाने में एक सीन सुहागरात का था और यश चोपड़ा चाहते थे हीरो-हीरोइन का इस गाने में लिपलॉक सीन भी फिल्माया जाए, लेकिन फिल्म की अभिनेत्री राखी ने लिपलॉक करने से साफ इनकार कर दिया और यह भी कहा कि वह शशि कपूर के गाल पर भी किस नहीं करेंगी। फिल्म की अभिनेत्री के इस सीन को करने से इनकार कर देने के बाद यश चोपड़ा ने गाना तो पूरा शूट कर लिया, लेकिन सुहागरात के बाद सुबह का एक सीन था, जिसमें शशि कपूर के गालों पर लिपस्टिक के निशान दिखाए जाने थे।

Swara Bhaskar, Swara Brother Ishaan Bhasker, Swara brother got married, swara dancing in veere di wedding, see wonderful pictures of swara bhasker, graceful swara bhasker in wedding, entertainmnet news, bollywood nws, television news, entertainmnet news, bollywood nws, television news

इस सीन को भी अभिनेत्री राखी ने करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद यश चोपड़ा ने मेकअप मैन से कहा कि तुम मेरे होठों पर लाल रंग की लिपस्टिक लगा दो। मेकअप मैन ने यश चोपड़ा के होठों पर गहरी लिपस्टिक लगा दी। इसके बाद शशि कपूर को बुलाया गया। शशि कपूर जैसे ही आए, वैसे ही यश चोपड़ा ने शशि कपूर के गाल पर किस कर लिया। इसके बाद शशि कपूर और राखी का सुहागरात की सुबह वाला सीन शूट हुआ। इस सीन में राखी शशि कपूर को शीशे में उनका गाल दिखाती हैं।