फिल्मों में जब हीरो और हीरोइन प्यार करते हैं तभी एक विलेन की धमाकेदार एंट्री होती है जो इन लव बर्ड्स के प्यार में खलल डाल देता है उसके बाद हीरो उस विलेन से लड़ता है और हीरो हीरोइन दोबारा एक हो जाते हैं। आपको ये बात किसी फिल्म की कहानी सी लग रही होगी लेकिन हम यहां किसी फिल्मी कहानी की नहीं बल्कि रियल लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के लव बर्ड दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की। फिल्म इंड्रस्टी में लव बर्ड्स की कमी नहीं है। कई फिल्म स्टार्स की लव स्टोरी भी फिल्मी ही लगती है। ऐसी ही दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी है जिसमें एक फोटो जर्नलिस्ट विलेन बन गया था। चलिए बताते हैं आखिर क्या था पूरा मामला।

यह बात 2 फरवरी साल 2014 की है, यह तारीख इसलिए खासतौर पर बताई जा रही है क्योंकि इस दिन ही एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल शादी के बंधन में बंधी थीं। अहाना देओल की शादी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी इनवाइट किया गया था। रणवीर और दीपिका एक साथ हों और कोई चर्चा न हो ऐसा अमूमन होता नहीं है। ऐसा ही कुछ यहां भी हुआ। इस शादी में कुछ ऐसा हुआ कि उसके अगले दिन अहाना की शादी की चर्चा कम और रणवीर के गुस्से की खबरें ज्यादा आने लगीं। क्योंकि रणवीर सिंह ने इस शादी की पार्टी में एक फोटो जर्नलिस्ट का कैमरा लेकर कुछ फोटोज डिलीट करा दीं जो रणवीर और दीपिका की थीं। फोटो जर्नलिस्ट की गलती बस इतनी थी कि उसने रणवीर-दीपिका के प्राइवेट पलों को कैमरे में कैद कर लिया था। हुआ यूं था कि अहाना देओल की शादी में पहुंचे रणवीर सिंह ने अपना पूरा समय दीपिका पादुकोण को दिया था।

उन्होंने दीपिका को एक भी पल के लिए अकेला नहीं छोड़ा यहां तक कि वह दीपिका के पीछे-पीछे बाथरूम तक चले गये थे। इन्हीं पलों के दौरान रणवीर सिंह ने दीपिका के गालों और हाथों को भी कई बार चूमा जिसे कि फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रणवीर सिंह को जैसे ही इस बात का एहसास हुआ, वह बुरी तरह से भड़क गये और फोटोग्राफर के पीछे दौड़े और उसे तुरंत अपनी और दीपिका की फोटो को डिलीट करने की बात कही।

पहले तो फोटोग्राफर ने मना किया लेकिन रणवीर सिंह का गुस्सा देखते हुए उसने अपना कैमरा रणवीर को दे दिया। रणवीर सिंह ने तुरंत अपनी और दीपिका दोनों की तस्वीर को डिलीट किया और फोटोग्राफर को धमकी दी कि आगे से उसने ऐसा किया तो ठीक नहीं होगा।

खैर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इनका रिलेशन काफी मजबूत भी दिखाई देता है। अब देखना ये है कि यह रिलेशन कब नया मोड़ लेगा।