करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। इस बीच वो लगातार काम भी कर रही हैं। थोड़े दिनों पहले ही उनका प्रेग्नेंसी फोटोशूट काफी वायरल हुआ था। करीना कपूर अपनी बात खुलकर रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर पत्रकार बरखा दत्त को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही बहुत विद्रोही किस्म की थीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने टीनएज की एक कहानी भी सुनाई।

करीना ने बताया कि जब वो 14 -15 साल की थीं तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। उनकी मां बिल्कुल नहीं चाहतीं थीं कि वो उस लड़के से बात करें, इसलिए उन्होंने घर का फोन छुपा दिया था। करीना ने बताया, ‘मुझे वो लड़का बहुत पसंद था लेकिन मेरी मां इस बात से बहुत नाराज़ थीं। वो फोन को लॉक करके रखती थीं। वो एक डब्बे में फोन बंद करके अपने रूम मे छुपा देती थीं और रूम लॉक कर देती थी।’

करीना ने आगे बताया, ‘मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाना चाहती थी और उस लड़के से मिलना चाहती थी। एक बार मां डिनर के लिए बाहर गईं थीं। मैंने चाकू की मदद से रूम का लॉक तोड़ दिया, डब्बा तोड़कर फोन निकाला और घर से निकाल गई।’ करीना कपूर ने बताया कि वो लड़का जिसे मेरी मां नापसंद करती थीं, अब वो उनका सबसे अच्छा दोस्त है।

करीना कपूर ने शो पर अपने बच्चे तैमूर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि जब सैफ और उन्होंने मिलकर अपने बच्चे का नाम तैमूर रखा तब उन्हें लोगों की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा जो कि बहुत बुरा अनुभव रहा।

करीना ने एक घटना का ज़िक्र करते हुए बताया, ‘जब तैमूर हुआ था और मैं हॉस्पिटल में थी तब एक फेमस पर्सनालिटी मुझसे और बच्चे से मिलने आए। उन्होंने मुझे बधाई दी और कहा कि ये क्या कर रहीं हैं आप? अपने बच्चे का नाम तैमूर क्यों रख रही हैं? मेरी डिलीवरी के 8 घंटे भी नहीं हुए थे और ये सुनकर मैं रोने लगी। फिर उस आदमी से कहा गया कि वो चला जाए। तैमूर मेरा बच्चा है और मैं डिसाइड करूंगी कि उसका नाम क्या रखना है।’