बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हमेशा से ही अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चे में रहे हैं। वह कई एक्ट्रेसेस संग रोमांस लड़ा चुके हैं। अक्की का इस खेल में ज्यादा तो नुकसान नहीं हुआ। लेकिन उनके चक्कर में एक्ट्रेसेस के बीच अक्सर लड़ाइयां होती रहीं। शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना कभी दोस्त थीं। लेकिन अब ये दोनों एक-दूसरे से बात करना भी नहीं पसंद करतीं। वहीं, रवीना टंडन और रेखा के बीच भी एक बार लड़ाई का कारण अक्की बने थे। बात उस दौर की है जब अक्षय अपनी फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ की शूटिंग कर रहे थे। उनकी रवीना से अफेयर की खबर हर जगह फैल चुकी थी। माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन रेखा की वजह से ऐसा हो न सका। फिल्म में जैसे अक्षय रवीना को छोड़कर रेखा के प्यार में पड़ते हैं। उस दौरान ऐसा ही कुछ इन तीनों की रियल लाइफ में भी हो रहा था। रवीना जहां अक्षय को लेकर काफी सीरियस थीं। वहीं, अक्षय भी इसे अपने बाकी अफेयर्स की तरह ही मानकर चल रहे थे।
कहा जाता है कि रवीना और अक्षय के बीच ब्रेकअप की वजह रेखा थीं। फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ के सेट पर रेखा अपने घर से अक्षय के लिए खाना बनाकर लातीं। यही नहीं वह उन्हें अपने पास बैठाकर बड़े प्यार से खाना खिलाती भी थीं। यह सब रवीना को बिल्कुल पसंद नहीं था। वह नहीं चाहती थीं कि रेखा के साथ अक्षय की नजदीकियां बढ़ें।
यही वजह थी कि उन्होंने दोनों पर नजर रखना शुरू किया। एक दिन रवीना ने अक्षय को रेखा के साथ रोमांस करते पकड़ा। उसके बाद रवीना ने अक्षय को तो कुछ नहीं कहा। लेकिन रेखा की बेइज्जती करके उन्हें सरेआम शर्मिंदा जरूर कर दिया। इसके अलावा उन्होंने रेखा के साथ जमकर गाली-गलौज की। रवीना इसके बाद अक्षय पर शादी का दवाब बनाने लगी। लेकिन अक्षय इसे टालते रहे और देखते ही देखते इनका रिश्ता भी टूट गया।
