फैशन मैगजीन Vogue India के कवर फोटो पर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर यूजर्स ने खासी नाराजगी जताई। Vogue India इस साल भारत में अपनी दसवीं सालगिरह बना रहा है, इस दौरान मैगजीन ने अपने कवर फोटो के लिए 21 साल की मॉडल केंडल का फोटोशूट कराया। फोटोशूट दुनिया के सबसे मूशहूर फोटोग्राफर मारियो टेस्टिनो ने राजस्थान के समोदे पैलेस में कराया। इसपर ट्विटर यूजर्स ने सवाल उठाते हुए कहा कि फोटोशूट में किसी विदेशी एक्ट्रेस की जगह भारतीय एक्ट्रेस को लिया जाना चाहिए था। यूजर्स ने पूछा कि आखिर क्यों केंडल जेनर को फोटोशूट के लिए चुना गया। यूजर्स ने कहा कि Vogue India को इस कारनामे के लिए सजा दी जानी चाहिए। ट्विटर यूजर सन ऑफ जेनगिस लिखते हैं, ‘कवर फोटो पर मॉडल केंडल जेनर अनाज की रोटी के साथ दाल खाती हुई लग रही हैं, समझ में नहीं आता ऐसा क्यों किया।’ एमबर लिखते हैं, ‘ वोग इंडिया सचमुच? कवर फोटो पर केंडल जेनर का फोटोशूट?’ एलके नाम से ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, ‘ वोग इंडिया ने अपनी सालगिरह पर एक इंडियन एक्ट्रेस के रूप में केंडल जेनर का फोटोशूट कराया। समझ में नहीं आता इसपर हंसा जाए या रोया?’ वहीं नोशिन चौधरी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखती हैं, ‘वोग इंडिया की दसवीं सालगिरह पर केंडल जेनर का फोटोशूट, इसके बजाय, आप उसे लेते जो वास्तव में भूरा है।’

बता दें कि केंडल जेनर किम कार्दशियन के रियलिटी शो, फेशन और सोशल मीडिया से जुड़ी हुई है। किम का शो लगातार विवादों से घिरा रहा है। दूसरी तरफ बहामास में होने वाले लग्जरी फेस्टिवल के लिए मॉडल केंडल जेनर को हायर किया गया है जोकि आगामी दिनों में शुरू होने जा रहा है। वहीं आगामी दिनों में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राबता रिलीज होने जा रही है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में है।

https://twitter.com/sssaqaw/status/859871084048519171

https://www.instagram.com/p/BTntukOgK7G/