हरियाणवी गानों की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। हरियाणा,पश्चिमी यूपी और राजस्थान से बाहर भी हरियाणवी गाने खूब सुने और देखे जा रहे हैं। डीजे पर धमाल मचाने वाले हरियाणवी गानों को अब यूट्यूब पर भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी का नया गाना ‘नशीली लागे’ रिलीज हो गया है। विश्वजीत चौधरी के इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कल (बृहस्पतिवार को) रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अबतक 5.42 लाख से ज्यादा देखा जा चुका है। इस गाने में उनके साथ रूबा खान नजर आई हैं। यह हरियाणवी गाना ‘टी-सीरीज हरियाणवी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को लिखा भी खुद विश्वजीत ने ही है। 3 मिनट 22 सेकेंड का यह गाना दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। गाने को यूट्यूब पर जबरदस्त शेयरिंग और लाइक्स भी मिल रहे हैं।
यह गाना शादी में दिखी एक लड़की पर फरमाया गया है। इस गाने के शब्द हैं ‘नशा कसूता तेरे में, तू घणी नशीली लागे स’। यह गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है।विश्वजीत चौधरी हरियाणवी गानों के जाने-पहचाने सिंगर हैं। इससे पहले भी उनके कई गाने जबरदस्त हिट साबित हो चुके हैं।
‘गजबन पानी न चाली’ गाने से विश्वजीत चौधरी को मिली थी पहचान : विश्वजीत चौधरी को असली पहचान पिछले साल आए गाने ‘गजबन पानी न चाली’ से मिली थी। यह गाना हरियाणवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय गानों में से एक है। इस गाने पर सपना चौधरी डांस करती हुई नजर आई थीं। विश्वजीत चौधरी का यह गाना डीजे पर जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस शादी के सीजन में भी यह गाना डीजे पर धमाल मचा रहा है।
‘घूंघट’ गाना भी हुआ था जबरदस्त हिट : उनका पिछले साल आया गाना ‘घूंघट- 3’ भी जबरदस्त हिट हुआ था। इस गाने में उनके साथ हरियाणा की लोकप्रिय स्टार सपना चौधरी की नजर आई थीं। दिसंबर में रिलीज हुए इस गाने को अबतक यूट्यूब पर 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।अजय हुड्डा और खासा आला चाहर के साथ विश्वजीत चौधरी का नाम भी हरियाणा के टॉप कलाकारों में शामिल है।
