Sapna Choudhary का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। शहर से लेकर कस्बे और गावों तक में उनके गानों पर झूमने वालों की कोई कमी भी नहीं है। आए दिन सपना चौधरी के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो सपना चौधरी का नहीं बल्कि उनके गाने पर किसी और के डांस का है। वीडियो में एक महिला सपना चौधरी के ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाने पर देसी अंदाज में डांस कर रही है। वीडियो में उस महिला के साथ ही एक छोटा बच्चा भी डांस करता दिख रहा है। वीडियो किसी पारिवारिक कार्यक्रम का लग रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सपना चौधरी के गाने पर बेसुध होकर नाच रही है। वह सपना चौधरी के स्टेप्स भी कॉपी करने की कोशिश कर रही। सपना के डांस का ये देसी अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से सपना चौधरी के गाने पर किसी का डांस वायरल हुआ हो। इससे पहले भी इसी गाने पर क्रिस गेल का डांस भी वायरल हो चुका है। उस वीडियो को तो खुद सपना चौधरी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था।

‘तेरी आंख्या का यो काजल’ गाना सपना चौधरी का सबसे हिट गाना माना जाता है। इस गाने पर सपना का डांस देख उनके फैंस झूमने को मजबूर हो जाते हैं। किसी भी फंक्शन में सपना भी इस गाने पर जरूर परफॉर्म करती हैं। अगर हम ये कहें कि इसी गाने ने हरियाणा के एक छोटे से गांव की लड़की को सुपस्टार बना दिया तो शायद वो गलत भी नहीं होगा।