अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की चर्चा पूरे विश्वभर में है। बॉलीवुड स्टार्स भी इससे दूर नहीं हैं। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने ट्वीट के जरिए राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर हिलेरी क्लिंटन को सपोर्ट किया था। लेकिन केवल सलमान ही नहीं हैं जिन्होंने हिलेरी को सोपर्ट किया। कहानी-2 की एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी हिलेरी का सपोर्ट किया। लेकिन विद्या के सपोर्ट करने की खबर कुछ और ही तरीके से सोशल मीडिया पर था गई। दरअसल विद्या ने ट्वीट में कुछ गलती कर दी थी। विद्या की इस गलती पर सोशल मीडिया को उन पर चुटकी लेने का मौका मिल गया। विद्या ने लिखा, मैं चाहती हूं की हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की पहली राष्ट्रपति बनें। ये संटेंस लिखने में विद्या से गलती हो गई उन्हें लिखना था कि अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति, जबकि उन्होंने लिखा दिया पहली राष्ट्रपति।

विद्या के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। अमेरिका में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पहली जीत मिल गई। हिलेरी को यह जीत डिक्सविल से मिली है। वहां डाले गए वोटों के हिसाब से हिलेरी जीत गई हैं। आज हो रही वोटिंग में लगभग 20 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। गौरतलब है कि एग्जिट पोल्स में भी हिलेरी ही आगे थीं। ABC/Washington Post के सर्वे में दिखाया गया था कि ट्रंप एक प्वाइंट से क्लिंटन से आगे चल रहे हैं। वहीं एक हफ्ते में ही इस पोल में बदलाव आया और बताया गया कि ट्रंप हिलेरी से 12 प्वाइंट पीछे हो गए। वहीं New York Times/NBC के पोल ने हिलेरी को तीन प्वाइंट आगे बताया था। हालांकि, दोनों के बीच में कांटे की टक्कर होगी। लेकिन फिर भी क्लिंटन रेस में आगे चल रही हैं। फॉक्स न्यूज ने अपने ताजा सर्वे में कहा कि ट्रंप (43 फीसद) हिलेरी से (45 फीसद) दो फीसद अंकों से पीछे चल रहे हैं।

वीडियो:बॉक्स-ऑफिस पर दंगल मचाने के लिए तैयार है आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’

कब होगी अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा
चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार के पास 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट होने चाहिए फिर इलेक्टोरल कॉलेजियम के बाद 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

मनोरंजन जगत की और खबरों के लिए क्लिक करें

https://twitter.com/JantaHawaldar/status/795821368780550144?ref_src=twsrc%5Etfw