1 जनवरी 1978 को केरला के पलक्कड़ जिले के पुत्थूर शहर में पुथमकुरुसी में विद्या का जन्म एक तमिल परिवार में हुआ था। विद्या ने बहुत युवा अवस्था में ही एक्टिंग को करियर के तौर पर अपनाने का निर्णय बना लिया था। इसमें उनके पैरेंट्स ने पूरा साथ दिया। उनकी यही शर्त थी कि वो पहले पढ़ाई पूरी कर लें। इसी वजह से उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से सोशियोलॉजी में बैचलर जबकि यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से मास्टर की पढ़ाई की। मास्टर्स की पढ़ाई करने के दौरान उन्हें मलयालम फिल्म चक्रम में काम करने का ऑफर मिला। इसके साथ ही उन्होंने 12 अन्य फिल्मों को साइन किया था। हालांकि प्रोडक्शन की कुछ परेशानियों की वजह से इसकी शूटिंग नहीं हो पाई। मोहनलाल की किसी फिल्म के बारे में कभी ऐसा सुना नहीं गया था इसी वजह से इसके लिए विद्या को जिम्मेदार ठहराया गया। बदकिस्मत करार देते हुए उन्हें सभी फिल्मों से हटा दिया गया।

विद्या ने एकता कपूर के सीरियल हम पांच में राधिका का किरदार निभया था। इसकी सफलता की वजह से अनुराग बसु उन्हें अपने सीरियल में लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने फिल्मों पर फोकस करने की वजह से इस ऑफर को ठुकरा दिया। 2005 में आई प्रदीप सरकार की फिल्म परिणीता से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। जिसमें क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग की सराहना की थी। फिल्मों का हीरो कही जाने वाली विद्या ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। उन्हें 40 स्क्रिन टेस्ट सहित 17 मेकअप शॉट देने पड़े थे।