मशहूर डांसर सपना चौधरी अब अपने परिवार वालों के साथ जमकर डांस करती नजर आई हैं। दरअसल हरियाणा की इस मशहूर डांसर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सपना चौधरी के हाथों में मेहंदी लगी है और वो अपने घर के सदस्यों के साथ जमकर डांस कर रही हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि घर की महिलाएं पारंपरिक गाना गा रही हैं और ढोलक भी बजा रही हैं। सपना चौधरी इस गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। सपना चौधरी के साथ एक युवक भी लड़की के वेश में डांस कर रहा है।

डांस करते-करते सपना चौधरी इस युवक को लात मारती भी नजर आ रही हैं। फैमिली फंक्शन में सपना चौधरी के डांस का शायद यह पहला वीडियो है। फैमिली फंक्शन में हंसी-ठिठोली और खुशनुमा माहौल के बीच सपना चौधरी के डांस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके प्रशंसकों ने इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर उनकी जमकर तारीफ की है।

देखें वीडियो: 

https://www.instagram.com/p/BoRgK25hJTx/?utm_source=ig_embed

सपना चौधरी की लोकप्रियता इन दिनों सांतवें आसमान पर है। हरियाणवी गानों के अलावा हिंदी, भोजपुरी और पंजाबी गानों पर सपना चौधरी ने अपनी डांस का जलवा दिखाया है। अब सपना चौधरी जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू भी करने वाली हैं। सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट्स में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत आनंद भी नजर आएंगे।