बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह का इन दिनों एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सोनाक्षी सिन्हा के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर वीडियो में सोनाक्षी के साथ फिल्म ‘आर राजकुमार’ के गाने ‘साड़ी के फॉल सा’ में साथ थिरक रहे हैं। सोनाक्षी और रणवीर का ये वीडियो रणवीर के एक ट्विटर फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर कर के कैप्शन भी दिया गया है। कैप्शन में लिखा गया है,’ रणवीर सिंह के साथ सोनाक्षी सिन्हा ‘साड़ी के फॉल सा’ पर डांस करते हुए। अर्थ, बांदरा में।’

बता दें, सोनाक्षी और रणवीर फिल्म ‘लुटेरा’ में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणवीर रोहित शेट्टी और करण जौहर की फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आएंगे। बुधवार शाम को करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया था- बड़ी घोषणा कल सुबह होगी, इस साझेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। गुरुवार की सुबह जौहर ने रणवीर सिंह का एक शरारती और क्रेजी अवतार वाला लुक शेयर किया। जिसमें एक्टर मूंछ वाले पुलिसवाले के रोल में नजर आ रहे हैं।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के बाद यह जौहर का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। रणवीर की इस फिल्म के लिए करण जौहर और रोहित शेट्टी ने हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम सिंबा होगा। फिल्म अगले साल 28 दिंसबर को रिलीज होगी। टीजर पोस्टर में एक्टर अपनी चिर-परिचित ऊर्जा वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके किरदार का नाम संग्राम भालेराव उर्फ सिंबा है।

 

एक्टर के शब्दों में वो एक मशहूर पुलिसवाले का रोल निभा रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आएगा। पोस्टर उन लोगों को काफी पसंद आएगा जिन्हें सिंह का केयरफ्री अंदाज काफी भाता है।