आशुतोष गोवारिकर की जल्द आने वाले मूवी ‘मोहेनजो-दारो’ का नया गाना रिलीज किया गया है। गाने में अभिनेत्री पूजा हेगड़े रितिक रोशन के साथ नजर आ रही हैं। सरसरिया के नाम के इस गाने को हजारों लोग देख चुके हैं। फिल्म में रितिक रोशन लीड एक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। मूवी 12 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी। आशुतोष के साथ रितिक जोधा अकबर में भी काम कर चुके हैं। आशुतोष ने जोधा अकबर के अलावा लगान और स्वदेश जैसी ऐतिहासिक विषयों पर मूवीज बनाई हैं।

मोहनजो दारो के ग्रैंड ट्रेलर के बाद मूवी का पहला गाना ‘तू है’ रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक नंबर है, जिसे ए.आर.रहमान ने कंपोज किया है और सना मोइदुती के साथ मिलकर गाया भी है। इस गाने में ऋतिक और फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है। इस फिल्म में ऋतिक न्यू कमर पूजा को रोमांस करते नजर आएंगे। यही वजह है कि इस पीरियड का फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में एक राजकुमारी के रोल में पूजा इस गाने में एक व्हाइट ड्रेस पहने सिर पर फूलों का एक ताज पहने बड़ी ही खूबसूरत दिख रही हैं।

मूवी में म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने संगीत दिया है। मूवी में कबीर बेदी और नीतीश भारद्वाज भी देखने को मिलेंगे। मूवी का ट्रेलर 20 जून को जारी किया गया था। मूवी को ट्रेलर को अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Read Also: Mohanjo Daro की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के फैन हुए ऋतिक रोशन