ये बात तो सभी को पता है कि विराट और अनुष्का के बीच कितना प्यार है। सभी इस बात को जानते हैं कि जल्द ही भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज शुरू होने वाली है। सभी खिलाड़ियों ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। आप सभी यही सोच रहे होंगे कि बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली अपनी तैयारियों में बिजी हैं और इसी वजह से वो अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे तो आप एकदम गलत हैं। वैसे तो क्रिकेटर मैच के लिए रोजकोट में मौजूद हैं। लेकिन विराट आज अपने बर्थडे के दिन को अपनी लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ बिता रहे हैं। दोनों कुछ घंटे पहले राजकोट पहुंचे हैं। ये फोटोज इस बात का सबूत हैं। एक्ट्रेस भी इम्तियाज अली की द रिंग की शूटिंग खत्म करके एम्सटरडैम से वापस मुंबई पहुंच गई हैं। उन्हें विराट के साथ राजकोट में देखा गया है। विराट अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपना बर्थडे राजकोट में ही मना रहे हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए मौजूद थे।
इस दिवाली क्यों देखें करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’; जानिए पांच वजहें
विराट और अनुष्का को देखकर लगता है कि यह जोड़ा कभी अलग नहीं होगा। दोनों एक-दूसरे के स्पेशल दिन साथ में रहते हैं फिर चाहे वो प्रोफेशनली हो या फिर पर्सनली। जहां एक तरफ विराट अपने करियर की ऊंचाई पर हैं वहीं अनुष्का शर्मा को करण जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के लिए काफी प्रशंसा मिल रही है। इस विवादित फिल्म में अनुष्का को अपनी एक्टिंग के लिए काफी सराहा जा रहा है। ऐसी अटकले हैं कि इंपिरियल होटल में विराट अपना बर्थडे मनाएंगे। यहीं इंडियन क्रिकेट टीम मिलने वाली है।
The way they hold their hands . ? #Virushka ❤❤ #relationshipgoals pic.twitter.com/EiujvHttfQ
— Sara (@Sarah29098) November 5, 2016
More pics of @AnushkaSharma & @imVkohli in Rajkot today ❤️? #Virushka pic.twitter.com/IQ6v2gJCMl
— Sara (@Sarah29098) November 5, 2016
बता दें कि रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जल्द ही यह 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। इसे दर्शकों के अलावा क्रिटिक्स ने भी सराहा है। लेकिन हाल ही में करण जौहर ने फैंस को चौंका दिया है। दरअसल उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म से डिलीट किया हुआ गाना शेयर किया। इस गाने का नाम एन इवनिंग इन पेरिस है। इसे फिल्म के फाइनल ड्राफ्ट से हटा दिया गया था। वीडियो में रणबीर और अनुष्का गाने को गाते हुए दिख रहे हैं। पेरिस की सड़को पर घूमते हुए दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिता रहे हैं।

